JharkhandPalamu

पलामू: दोहरी भूमिका में पुलिस, लॉकडाउन का अनुपालन कराने के साथ जरूरतमंदों को खिला रही खाना

Palamu :  कोरोना वायरस को हराने के लिए सभी अपने-अपने तरीके से योगदान दे रहे हैं. आम लोग घर पर रहकर तो पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी देकर इस महामारी को हराने में लगे हुए हैं.

पलामू जिले में तो पुलिसकर्मी दोहरी भूमिका निभा रहे हैं. एक तरफ पुलिस लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर दौड़ लगा रही है, तो दूसरी ओर भूखों का पेट भी भर रही है. पुलिस अक्सर अपने खौफनाक रवैये के लिए जानी जाती है. लेकिन आपदा की इस घड़ी में परोपकारी रवैये के कारण पलामू पुलिस गरीबों का मसीहा बन बैठी है.

इसे भी पढ़ें –निजामुद्दीन मरकज के कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दक्षिण अफ्रीका लौटे मौलाना की मौत

कम्युनिटी किचन की शुरूआत की गयी

वैसे तो पलामू जिले के लगभग सभी थानों में कम्युनिटी किचेन की शुरूआत की गयी है. लेकिन शहर थाना क्षेत्र के टीओपी टू के किचेन से हर दिन करीब 1000 लोगों का पेट भर रहा है. टीओपी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि टीओपी परिसर में 27 मार्च से ही कम्युनिटी किचेन की शुरूआत की गयी है. हर दिन टीओपी आने वालों को तो खाना खिलाया ही जाता है. रेलवे स्टेशन पर भी एकल जरूरतमंदों को पत्तल में परोसकर भोजन कराया जाता है.

इसके अलावा गाड़ियों से टीओपी के आसपास के टोलों में भी भोजन पहुंचाया जाता है. ताकि कोई भी भूखा न रहे. टीओपी प्रभारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के अलावा भगवती अस्पताल के आसपास, बरलोठी टोला, छेछानी के भुइयां टोला, दो नम्बर टाउन, सेमरटांड़ और हुरहुरवा में गरीबों और जरूरतमंदों को दोनों शाम का भोजन दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें – #Jharkhand में तीसरे कोरोना पॉजिटिव का तबलीगी कनेक्शनः बांग्लादेश में जमात में शामिल होकर लौटी थी महिला

हर दिन बदलता है खाने का मेन्यू

सबसे अच्छी बात यह है कि पुलिसवाले केवल भोजन कराने की औपचारिकता नहीं निभाते, बल्कि गरीबों को स्नेह और प्रेम का रसपान भी कराते हैं. टीओपी से बंटने वाले खाने का मेन्यू भी हर दिन बदलता रहता है. ताकि एक ही तरह का खाना खाकर गरीब और बोर न हो जाये.

कभी खिचड़ी, चोखा, आचार का भोजन परोसा जाता है. तो कभी भात-दाल-सब्जी. कभी पूरी-सब्जी के साथ खीर का भी स्वाद गरीबों को चखाया जाता है. टीओपी पुलिस की ओर से दोपहर का खाना दिन के 11 से 12 बजे तक और रात  का खाना 7-8 बजे तक सब जगह परोस दिया जाता है.

सबेरे खाना देने के पीछे की वजह टीओपी प्रभारी गरीबों के बच्चों को बताते हैं. उनका कहना है कि बच्चे जल्दी सो जाते हैं, इसलिए उनके घरों तक खाना जल्दी पहुंचा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि पुलिस का यह अभियान लॉकडाउन तक जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें –PM के आह्वान पर जमकर हुई दीये की खरीदारी, रात नौ बजे 130 करोड़ लोग मनाएंगे दिवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button