
Palamu: सरस्वती पूजा विर्सजन के दौरान डीजे बंद करने के निर्देश पर पुलिस को ही धमकी दे डाली. बाद में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में आरोपी दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के करकटा निवासी ललन मेहता के पुत्र गोविंद कुमार (22वर्ष) एवं पिंटू कुमार (20वर्ष) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार उंटारी के चेचरिया स्कूल के पास सरस्वती पूजा विर्सजन जुलूस में डीजे बजाया जा रहा था. इसी क्रम में उंटारी रोड थाना के सहायक अवर निरीक्षक टुनटुन कुमार अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे और पूर्व के निर्देश का हवाला देते हुए डीजे बंद करने की सलाह दी. डीजे गोविंद बजा रहा था. इससे पिंटू भड़क गया और पुलिस से ही उलझ गया. दोनों नशे में धुत पाये गए.
इसे भी पढ़ें:जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पाउडर पर पूरी दुनिया में लग सकती है रोक, US-कनाडा में पहले से है बिक्री बंद
डीजे बंद करने की सलाह पिंटू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने एएसआई को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे डीजे बंद करा देंगे तो रेलवे लाइन में कटकर आत्महत्या कर लेगा.

हालांकि युवक ने ऐसा कुछ नहीं किया और कुछ देर बाद मौके से चला गया. इसकी जानकारी जब गोविंद को हुई तो वह पिंटू को तलाशते हुए घर पहुंचा.
इसे भी पढ़ें:झारखंडी शिल्प और व्यंजनों को बढ़ावा देगी सरकार
यहां से गोविंद ने एएसआई टुनटुन कुमार को फोन कर जमकर दुव्यर्वहार किया और धमकी दी. यहां तक कह दिया कि जितनी उनकी तनख्वाह है, उतना उसके दादा को पेंशन मिलती है.
मामला काफी बढ़ जाने पर विश्रामपुर के डीएसपी सुरजीत कुमार ने मामले की जांच की. उनके साथ इंस्पेक्टर आरबी पासवान, थाना प्रभारी शिव कुमार, एएसआई राजकुमार शर्मा आदि थे. छानबीन के दौरान दोनों युवकों को उनके घर से पकड़ा गया. मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें:बानो स्टेशन पर रूकेगी हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रेल मंत्री को लिखा था पत्र




