JharkhandLead NewsRanchi

बानो स्टेशन पर रूकेगी हटिया-यशवंतपुर एक्सप्रेस, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रेल मंत्री को लिखा था पत्र

Ranchi: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने 8 जुलाई 2021 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने बानो स्टेशन पर यशवंतपुर-हटिया एक्सप्रेस के स्टॉपेज की मांग की थी. जिससे कि यहां से जाने वाले पैसेंजर्स को राहत मिल सके. इस पर रेल मंत्री ने सहमति दे दी है. वहीं उन्होंने केंद्रीय मंत्री को जवाब भेजा है. जिसमें रेल मंत्री ने लिखा है कि अब यह ट्रेन दोनों ओर से बानो स्टेशन पर रूकेगी. बताते चलें कि लंबी दूरी की इस ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी. इसके बाद ही केंद्रीय मंत्री ने रेल मंत्री से मांग की थी.

इसे भी पढ़ें:खास खबर : जामताड़ा को टक्कर दे रहे हैं जमशेदपुर के साइबर अपराधी, बैंक खाते से पलक झपकते उड़ा देते हैं रकम

Related Articles

Back to top button