Jamshedpur

पत्नी के नाम पर लोन लेकर नहीं चुका रहा किश्त, अब घर पर कब्जे की भी कोशिश

ऑटो चालक जसपाल सचदेव के कारनामों की शिकायत करने पत्नी पहुची एसएसपी ऑफिस, कार्रवाई की मांग

Jamshedpur :  गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी की रहने वाली पिंकी सचदेव ने अपने पति जसपाल सचदेव के कारनामों की शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंची. महिला के साथ उसका बेटा भी था. उसका पति जसपाल सचदेव पेशे से ऑटो चालक है. पत्नी का पति जसपाल पर उसके नाम से बैंक से तीन लाख का लोन लेने और उसका किश्त नहीं चुकाने का आरोप है. साथ ही पिंकी ने आरोप लगाया कि अब उसका पत्नी घर पर कब्जा करने की कोशिश में है. उसने कहा कि एक तो पति के लोन नहीं चुकाने से बैंक उसे परेशान कर रहा है, वहीं रिफ्यूजी कॉलोनी में उसके दादा ससुर के नाम पर घर है. घर के किराये और पार्लर में काम कर आने वाले पैसे से वह किसी तरह बच्चे का भरण-पोषण करती थी, लेकिन अब घर का किराया भी उसके पति ने ले लिया है. ऐसे में वह बच्चे का पोषण कैसे करेगी.  पिंकी सचदेव ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- गोलमुरी केबुल टाउन में 80 साल के मनोरोगी ने चाकू से खुद पर किये कई वार, अस्पताल में मौत

Related Articles

Back to top button