
Palamu : पलामू जिले में हुए दो सड़क हादसो में एक शिक्षक सहित दो की मौत हो गयी. पहली घटना मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में हुई, जबकि दूसरी घटना चैनपुर क्षेत्र में.
इसे भी पढ़ेंः राजस्थान का सियासी संग्राम: कल देशभर में राजभवन के सामने प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
आवारा पशु को बचाने में गयी शिक्षक की जान
मेदिनीनगर शहर थाना के समीप अंबेडकर पार्क सामने सड़क हादसा हुआ. इसमें एक शिक्षक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सुदना बैंक कॉलोनी निवासी रंजन गुप्ता उर्फ लक्की के रूप में हुई. शिक्षक की पिछले वर्ष नौकरी हुई थी.
जानकारी के अनुसार रंजन स्कूटी से शहर के श्रृंगार स्टोर रोड की ओर से आ रहे थे. इसी बीच अंबेडकर पार्क के बाहर आवारा पशु को बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. इसी बीच छ्मुहान की ओर से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए. तत्काल इलाज के लिए पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
घटना की जानकारी मिलते परिजन और शहर थाना की पुलिस अस्पताल मौके पर पहुंची. परिजनों से पुलिस ने बयान लिया. रविवार को पीएमसीएच में शव का अंत्यपरीक्षण कराया गया.
इसे भी पढ़ेंः मनरेगाकर्मियों की हड़ताल से सूबे में चल रही 4 लाख 85 हजार 26 योजनाएं होंगी प्रभावित
पत्नी की मौत, पति गंभीर
जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गढ़वा रोड के बरांव गांव में हुई सड़क दुर्घटना में गढ़वा जिला के डंडा थाना क्षेत्र के छप्परदगा निवासी रहमत अंसारी एवं उसकी पत्नी नजबुन बीवी जख्मी हो गए. ग्रामीणों की सूचना के बाद चैनपुर पुलिस ने दोनों को जख्मी हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां 35 वर्षीय नजबुन बीवी को डॉक्टर ने मृत घोषित किया एवं रहमत अंसारी की प्रारंभिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया है.
चैनपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि नजबुन बीवी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा दी गयी सूचना के अनुसार दोनों शाहपुर नई मोहल्ला स्थित किराए के मकान से अपाची गाड़ी से अपने गांव छप्परदगा जा रहे थे. जैसे ही बरांव गांव के पास पहुंचे, वैसे ही एक अन्य चरपहिया वाहन के औभरटेक करने के क्रम में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से दोनों जख्मी हो गए.
बाद में सूचना देने के बाद चैनपुर पुलिस ने दोनों को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टर ने नजबुन बीबी को मृत घोषित किया और उसके पति रहमत अंसारी को बेहतर इलाज के रांची रेफर कर दिया है. परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए जांच प्रारंभ की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः दो लाख से अधिक का बस किराया चुका गोवा से बंगाल पहुंचे 29 श्रमिक, पूर्वी रेलवे ने रद्द की स्पेशल ट्रेनें




