
Palamu : पलामू में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का दर तेजी से सुधर रहा है. पिछले 24 घंटे के भीतर 275 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है, जबकि एक सप्ताह के दौरान 1 हजार से अधिक ठीक हुए हैं. पिछले तीन दिनों के भीतर संक्रमितों के स्वस्थ होने का आंकड़ा बढ़ा है.
बुधवार को 846 लोगों की कोरोना जांच हुई तो फिर 220 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. हालांकि इस बीच तीन संक्रमितों ने कोरोना से जांग हारी और उनकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें :कोविड की तीसरी लहर भी आयेगी, देश के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर ने की भविष्यवाणी
तीनों संक्रमितों का उपचार मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा था. एक-एक करके तीनों की मौत हो गई. मौत के बाद तीनों का कोविड गाइड लाइन के तहत अंतिम संस्कार किया गया.
कोरोना संक्रमण के दौर में पलामू जिले का हाल बदहाल है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एक माह के भीतर पलामू जिले से 3990 कोरोना संक्रमितों की पहचान हो चुकी है.
बुधवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र से 75, विश्रामपुर में 10, छतरपुर में 15, हुसैनाबाद में 68, पाटन में 16, लेस्लीगंज में 9, चैनपुर में 9, सदर प्रखंड में 4, पांकी में 11 व हरिहरगंज में 3 समेत 220 संक्रमण के नए मामले आये.
इसे भी पढ़ें :कोरोना से जंग : अलग-अलग जिले में दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर 47 मुकदमे दर्ज




