JharkhandLead NewsPalamu

पलामू : 3 दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं, 48 घंटे में गिरा 8 डिग्री न्यूनतम पारा

Palamu : आसमान साफ होते ही पलामू जिले में शीतलहरी का जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है. तापमान में लगातार कमी देखी जा रही है. पिछले 48 घंटे के दौरान मेदिनीनगर का न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक गिर गया है. ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है. 1 फरवरी से राहत मिलने की उम्मीद जतायी गयी है.
मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी कोल्ड डे है. राज्य में शीतलहर चल रही है. ऐसी ही स्थिति अगले तीन से चार दिन रहने के आसार हैं. 31 जनवरी के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अगले 3-4 दिनों सुबह में कोहरे के बाद दिन में आसमान साफ रहेगा और अच्छी धूप निकलेगी. पिछले 24 घंटे में में रांची का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 06.05 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

इसे भी पढ़ें :गया जंक्शन पर हिंसक प्रदर्शन करने वाले 13 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1200 अज्ञात छात्रों पर केस दर्ज

गुरूवार को न्यूनतम तापमान 07.05 रिकार्ड किया गया था. जबकि अधिकतम तापमान 22.05 डिग्री तक रहा था। बुधवार को न्यूनतम पारा 14.01 एवं अधिकतम 22.0 डिग्री सेल्सियस तक था.

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 31 जनवरी तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी. अगले 1-2 दिनों में राज्य के दक्षिणी हिस्सों में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है.

1 फरवरी के बाद मौसम लगभग सामान्य हो जाएगा. हालांकि फिलहाल राज्य के किसी हिस्से में बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने रघुवर पर किया पलटवार, कहा- इनके कार्यकाल में कंबल, नमक और खाने के प्लेटों तक की हुई है चोरी

तीन दिनों का तापमान

दिनांक                                          अधिकतम                                      न्यूनतम

26 जनवरी                                       22.0                                            14.01
27 जनवरी                                       22.08                                           07.05
28 जनवरी                                       22.05                                           06.05

इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइसजेट को 3 सप्ताह की दी मोहलत, कहा: “यह एयरलाइन चलाने का तरीका नहीं है, दिवालिया घोषित कर देंगे

Related Articles

Back to top button