JharkhandPalamu

पलामू: पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ सतबरवा में एनएच जाम, कोविड-19 प्रोटोकॉल की उड़ायी गयी धज्जियां

Palamu : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह में सोमवार को पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में सब्जी विक्रेताओं ने एनएच 39 पर जम कर हंगामा किया और अपराह्न चार से साढ़े पांच बजे तक करीब डेढ़ घंटे तक सड़क को जाम रखा.

जाम के दौरान दर्जनों महिला -पुरुष और युवक हाथों में लाठी- डंडा लेकर एक दूसरे से सट कर खड़े देखे गये. कोविड-19 प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ायी गयीं. जाम कर रहे लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं थे साथ ही सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रखा.

विदित हो कि झारखंड में कोविड-19 को हराने के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है. अपराह्न दो बजे के बाद से सुबह 6 बजे तक सभी दुकानों को बंद रखने और अनावश्यक घर से निकलने पर पाबंदी है.

इसे भी पढ़ें :राज्य सरकारें आक्सीजन सप्लाई बढ़ाने के लिए लगा रहीं गुहार, केंद्र का जवाब जरूरत के हिसाब से हो रही आपूर्ति

जाम कर रहे लोगों का कहना था कि वाहनों के साथ दवा दुकान और अन्य चीजों पर भी पाबंदी लगे और वाहन चलने से भीड़ लगेगी. इन लोगों का आरोप है कि पुलिस ने सब्जी बेच रहे लोगों को पीटा और सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया.

थाना प्रभारी करमपाल नाग ने बताया कि अनावश्यक रूप से लोगों के द्वारा भीड़ इकट्ठा कर सब्जी बेची जा रही थी. पुलिस इनको समझा कर आगे बढ़ गयी थी. पुलिस को बाद में पता चला कि खामडीह में सड़क को जाम कर दिया गया है.

इस दौरान थाना प्रभारी के अलावा प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्याम नारायण, मेदिनीनगर विधायक के सतबरवा प्रतिनिधि राणाप्रताप कुशवाहा, अजय सोनी, आशीष कुमार सिन्हा , बबलू साव, निवास ठाकुर, राहुल मेहता ने प्रयास कर जाम हटाया.

इसे भी पढ़ें :पांच मई को लगातार तीसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी

Related Articles

Back to top button