Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : परसुडीह के मकदमपुर में ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत मकदमपुर में ट्रेन से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली. घटना शाम चार बजे की बताई जा रही है पर परसुडीह पुलिस को इसकी सूचना रात 8 बजे दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी भी ली पर उसके पास ऐसा कोई पहचान पत्र नहीं मिला जिससे मृतक की पहचान हो सके. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि रात 8 बजे सूचना मिली की एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है. मृतक ने पिंक कलर की शर्ट और ब्लू कलर की जींस पहन रखी है. उसकी उम्र लगभग 25 वर्ष है. फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है.

Related Articles

Back to top button