
Ghatshila : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के मल्टी मीडिया में बुधवार को प्रयास एक अनोखी पहल के प्रतिभागियों के लिए प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य कैप्टन डॉ आर के चौधरी, प्रो. इंदल पासवान, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आर जी चौमाल, प्रबंधक डॉ प्रसेनजीत कर्मकार, एकेडमिक इंचार्ज एसआर दत्ता डिप्टी एकेडमिक इंचार्ज सास्वती राय पटनायक, टीचर इंचार्ज अनूप कुमार पटनायक, नीलिमा सरकार, प्रयास के इंचार्ज पी लीला एवं प्रशिक्षिका प्रतिमा दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
मौके पर प्रबंधक डॉ कर्मकार प्रयास की स्थापना व उद्देश्य का वर्णन करते हुए बताया कि प्रयास का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन ने 2016 में किया. इसका उद्देश्य असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. अब तक विद्यालय के अथक प्रयत्न से लगभग 150 महिलाएं लाभान्वित हुई. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं जो कि हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं इन्हें और अधिक मजबूत बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन हमेशा प्रयत्नशील रहेगा तथा भविष्य में भी समाज हित के कार्य किए जाएंगे.
तत्पश्चात मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ आर के चौधरी एवं प्रो. इंदल पासवान ने प्रयास के छठवां बैच सत्र 15 जुलाई 2019 से 15 नवंबर 2019 व सातवां बैच 15 नवंबर 2019 से 15 फरवरी 2020 की सभी लाभान्वित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. साथ ही मुख्य अतिथियों ने विद्यालय द्वारा उठाए गए. इस अनोखे कदम की सराहना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाए दी. उपस्थित समस्त महिला प्रतिभागियों ने विद्यालय प्रबंधन समिति का उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आभार व्यक्त किया. प्रयास की प्रशिक्षका प्रतिमा दत्ता ने अपनी छात्राओं को परेशानियों से ना डरते हुए उसका सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया. उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इस कार्यक्रम में मंच संचालक की सायोनी दास कर्मकार ने निभाई. कार्यक्रम के अंत में डिप्टी एकेडमिक इंचार्ज सास्वती रॉय पटनायक ने वहां उपस्थित समस्त गणमान्य जनों एवं प्रतिभागियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया.
ये भी पढ़े : जमशेदपुर : रोटरी क्लब का उज्वल दृष्टि अभियान शुरू, 580 बच्चों की हुयी नेत्र जांच




