Palamu

पलामू: छतरपुर SBI में 5000 खाते होल्ड पर, पेंशनधारियों की शिकायत पर ब्रांच मैनेजर पर भड़की विधायक

Palamu: छत्तरपुर-पाटन की विधायक पुष्पा देवी ने अपने विधानसभा क्षेत्र छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल और एसबीआइ शाखा का औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान अनुमंडलीय अस्पताल की दुर्दशा देखकर विधायक ने अनुमंडलीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश अग्रवाल से कहा कि छत्तरपुर जैसे सुदूरवर्ती इलाकों में एक मात्र अनुमंडलीय अस्पताल है. यहां काफी गरीब इलाके के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं.

इसे भी पढ़ेंःबेरमो: दो बच्चियों के हत्यारे पिता ने जेल में की जान देने की कोशिश, गंभीर हालत में रिम्स रेफर

अनुमंडलीय अस्पताल ही गरीबों का रिम्स और पीएमसीएच

विधायक ने कहा कि यहां के लोग पटना, रांची और वाराणसी में इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं. इनलोगों के लिए यही रिम्स व पीएमसीएच है. इसलिए अपनी अस्पताल की सारी व्यवस्था व कार्यप्रणाली में सुधार लाए. विधायक ने अस्पताल के सभी वार्ड, डिलीवरी रुम और जांच घर का भी जायजा लिया.

SBIमेन ब्रांच में मिली कई शिकायतें

छत्तरपुर एसबीआइ मेन ब्रांच के निरीक्षण के दौरान विधायक को ग्रामीणों की काफी शिकायत मिली. ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि उन्हें छत्तरपुर के कोसों दूर से रोजाना बैंक आना पड़ता हैं पर पदाधिकारियों के रवैये से काफी परेशानी होती है.

ज्यादातर शिकायत वृद्धा पेंशन खाताधारियों ने की. कहा कि उन लोगों को पेंशन लगभग एक वर्ष से नहीं मिल रहा है. बैंक के स्टॉफ बोलते है कि खाता में होल्ड लग गया है. इसलिए खाता को चालू कराने के लिए प्रखंड कार्यालय जाना होगा.

दस दिनों में करें सुधार

विधायक पुष्पा देवी ने ब्रांच मैनेजर राजीव रंजन कुमार को चेताया कि अगर दस दिनों के अंदर इन सभी ग्रामीणों की समस्याओं का हल नहीं हुआ है तो आपकी खैर नहीं है? विधायक ने शाखा प्रबंधक से यह भी कहा कि अपने सभी कर्मियों को समझा दीजिए कि पब्लिक से बेहतर व्यवहार व समन्वय बनाये. वही विधायक ने छत्तरपुर, बारा, मसीहानी, कचनपुर गांवों का भी दौरा किया और जनसमस्याओं से रूबरू हुई.

इसे भी पढ़ेंःPalamu: प्रथम आदिवासी और लोक चित्रकार शिविर में चित्रकारों को फिल्म के जरिये दिखायी गयी झारखंड की संस्कृति

होल्ड पर चार से पांच हजार खातों पर लगा है

छत्तरपुर मेन ब्रांच में करीब चार से पांच हजार खातों पर होल्ड लगा हुआ है. होल्ड लगाये जाने के पीछे कई तरह के तकनीकी कारण है. शाखा प्रबंधक राजीव कुमार रंजन के अनुसार वैसे खाते होल्ड हैं, जो सीएसपी के तहत खोले गए हैं.

खातों को एक-दो साल के भीतर आधार से अपडेट करना पड़ता है. सीएसपी को इसके लिए अधिकार नहीं दिया गया है. उनकी शाखा के अंतर्गत 30 सीएसपी संचालित हैं. सभी में मिलाकर 50 हजार से अधिक खाते हैं.

प्रत्येक सीएसपी एक सौ से डेढ़ सौ खाते होल्ड हैं. एक व्यक्ति के दो से तीन खाते हैं. हर दिन इस परेशानी को दूर करने की कोशिश की जा रही है. कर्मचारियों का अभाव है, लेकिन जल्द इस परेशानी का निदान कर दिया जायेगा.

विधायक के साथ ये थे उपस्थित

विधायक के साथ पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार भुईया, मुखिया शम्भू यादव, कार्यकर्ता सरताज खान, पंकज कुमार सिंह, नौखेज शरताज, जगदीश यादव, जितेंद्र कुमार सहित कई ग्रमीण व कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंःतो क्या सरकार और NIOS के बदलते नियमों के कारण अप्रशिक्षित रह गये 4500 पारा शिक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button