JharkhandLead NewsRanchi

Palamu : सतबरवा इलाके में उग्रवादी संगठन टीपीसी ने की पोस्टरबाजी, इलाके में दहशत

Palamu : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के रबदा पंचायत के नवजीवन अस्पताल के समीप उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) ने पोस्टरबाजी की है. उग्रवादी संगठन के द्वारा पोस्टरबाजी किये जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. जानकारी के अनुसार एक मकान की दीवार के दाहिने ओर पोस्टरबाजी की गयी है. पोस्टर टीपीसी के कोयल शंख सब जोनल कमिटी के द्वारा जारी किया गया है.

पोस्टर में कहा गया है कि सभी बिचौलिए, ठेकेदार, जमीन माफिया होश में आओ. शोषित, पीड़ित, भूमिहीन एवं मजदूरों का शोषण करना बंद करो… जैसी कई चेतावनी दी गयी है. जल, जंगल, जमीन को लूटना बंद करने एवं आदिवासी, मूलवासी का हक दिलाने की बात कही गयी है. हक अधिकार के लिए लड़ने एवं खनिज संपदा को ऑनेपॉने दाम पर बाहर ले जाकर लूटने के मामले पर विराम लगाने की बात कही गयी है.

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से उग्रवादी गतिविधियां बंद थीं. मगर एक बार फिर से टीपीसी उग्रवादी संगठन के द्वारा पोस्टरबाजी करना काफी चिंतनीय है, जिससे क्षेत्र का माहौल फिर से खराब हो सकता है. पोस्टर मंगलवार को अपराह्न करीब एक बजे तक दीवार पर लगा देखा गया.

इधर इस मामले में सतबरवा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी दलबदल मामला: कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह को हाई कोर्ट ने किया नोटिस

Related Articles

Back to top button