
Ranchi : राज्य में आईएएस, आईपीएस सहित अन्य अधिकारियों के तबादले के बाद रांची में इंस्पेक्टर रैंक के कई अधिकारियों का तबादला हुआ और कई थाना प्रभारी भी बदले गये हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है. बता दें कि 10 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला हुआ है. इस क्रम में दो अवर निरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है.
किस अधिकारी को कहां भेजा गया
1 पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह को लालपुर थाना प्रभारी बनाया गया.
2 पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक श्याम किशोर महतो ओरमांझी थाना प्रभारी बनाये गये.
3 पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक संजय कुमार को सुखदेव नगर थाना प्रभारी बनाया गया.
4 पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार को बरियातू थाना प्रभारी बनाया गया
5 पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रामलाल राम को अंचल निरीक्षक अनगड़ा बनाया गया.
6 पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक रवि ठाकुर को थाना प्रभारी चुटिया बनाया गया.
7 चुटिया थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार को यातायात थाना प्रभारी जगन्नाथपुर बनाया गया.
8 अरगोड़ा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक वेंकटेश कुमार को सदर थाना प्रभारी बनाया गया.
9 अंचल निरीक्षक बेडो में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन लाल को थाना प्रभारी अरगोड़ा बनाया गया
10 पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक श्री नीरज को अंचल निरीक्षक बेड़ो बनाया गया.
11 पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित अवर निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद को थाना प्रभारी तमाड़ बनाया गया.
12 पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित अवर निरीक्षक विनोद राम को पिठोरिया थाना प्रभारी बनाया गया.
इसे भी पढ़ें- वन पट्टा मामला : झारखंड के आदिवासियों ने फूंका बिगुल, कहा- कॉरपोरेट के हाथ में जंगल जायेगा, तो राज्य…




