National

मनोहर पर्रिकर को गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया

 Panji :  पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को शनिवार रात यहां गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया.  मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा,  मुख्यमंत्री को उच्च गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एंडोस्कोपी के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. उनकी सेहत स्थिर बनी हुई है. पर्रिकर को करीब 48 घंटे डॉक्टरों की देखरेख में रखा जायेगा. बता दें कि जीएमसीएच के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. इससे पहले गोवा सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय सरदेसाई ने  मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की थी. सरदेसाई ने पर्रिकर को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे जाने की खबरों को खारिज कर दिया. पर्रिकर पिछले करीब एक साल से अस्वस्थ चल रहे हैं. उन्हें पैंक्रियाज संबंधी समस्या है.  उनका उपचार अमेरिका में भी हो चुका है और वह कुछ दिन दिल्ली के एम्स में भी भर्ती रहे.

पर्रिकर एक ऐसे शख्स हैं जो कभी आराम नहीं करना चाहेंगे

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष व सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विधायक माइकल लोबो ने कहा था कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जीवित रहने तक पद पर बने रहेंगे, हालांकि पैन्क्रिएटिक कैंसर के चलते उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है. लोबो ने उत्तरी गोवा के अपने कालान्गुते विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि जब तक पर्रिकर राज्य सरकार चला रहे हैं, यहां तक कि बीमारी में भी..भाजपा की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार बनी रहेगी. उन्होंने कहा, “वह (पर्रिकर) एक ऐसे शख्स हैं जो कभी आराम नहीं करना चाहेंगे.  जब तक वह इस दुनिया में हैं..मुझे लगता है कि वह पद नहीं छोड़ेंगे.  वह गोवा के लोगों के लिए काम करते रहेंगे

इसे भी पढ़ें : तीनों सेना प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री की बैठक कल, पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत

Related Articles

Back to top button