
Dhanbad : नगर निगम इन दिनों कई कार्य को लेकर विवादों में चल रहा है. राज्य में हेमंत सरकार बनने के बाद धनबाद नगर निगम में एसीबी की टीम भी जांच के लिए आ चुकी है.
साथ ही सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर भी नगर विकास विभाग भी जांच कर चुका है. वहीं मंगलवार को एक बार फिर नगर विकास विभाग रांची की टीम धनबाद पंहुच सड़क निर्माण मे हुई गड़बड़ियों की जांच की.
मामला नगर निगम के वार्ड 27 की माडा कॉलोनी का है. नगर विकास विभाग को यह शिकायत मिली थी वार्ड अच्छी-खासी सड़क को पहले उखाड़कर फेक दिया गया और फिर उस पर पीसीसी का निर्माण किया गया. इस निर्माण में भी गुणवत्ता को ताक पर रख दिया.
इसे भी पढ़ें : CabinetDecision: स्थानीय नीति होगी परिभाषित, सीएम बनायेंगे तीन सदस्यीय कैबिनेट सब कमिटी
कहीं न कहीं दोषी है नगर निगम : उप सचिव
बताया जाता है कि नगर निगम ने विभिन्न में इस तरह के कई कारनामे किये हैं. वार्ड 27 के राजकुमार सिंह ने माडा कॉलोनी में बनी सड़क मामले की लोकायुक्त, रांची से की थी.
लोकायुक्त ने मामले की जांच का जिम्मा नगर विकास विभाग को दिया. मंगलवार को नगर विकास विभाग ने मामले की जांच की. उन्होंने नगर विकास विभाग के उपसचिव एके रतन ने सड़क की जांच की.
इस मामले में बताया कि सड़क को राशि से अधिक डीपीआर बनाकर कंसलटेंसी को नगर निगम द्वारा भुगतान किया गया है और सड़क पर ही दुबारा सड़क बनाने की शिकायत की थी.
उन्होंने बताया कि इस मामले में कहीं न कहीं नगर निगम दोषी है.
इसे भी पढ़ें : #BudgetSession: अब आवेदन करने वाली सभी विधवाओं को मिलेगी पेंशन, लिमिटेशन खत्म करेगी सरकार
गिर सकती है कई अधिकारियों पर गाज
आपको बता दें कि मिली शिकायत के अनुसार राशि से अधिक डीपीआर बना कर राशि भुगतान करने का है और बनी हुई सड़क को उखाड़ कर उस पर दोबारा सड़क बनाने का है.
बताया जाता है कि स्थानीय कांग्रेस नेता परवेज खान ने भी इसकी शिकायत लोकायुक्त रांची से की थी. सूत्रों का कहना है कि इस मामले में नगर निगम के कई अधिकारियों के खिलाफ भी जांच हो सकती है और उन पर गाज गिर सकती है.
इसे भी पढ़ें : रघुवर सरकार के समय प्रचार-प्रसार में लगे 50 एलईडी वैन पर लगी रोक




