Sports

रांची जिला वूमेन क्रिकेट लीग 26 मई से, चार टीमों की होगी भागीदारी

Ranchi: रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 26 मई से रांची जिला वूमेन क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में चार टीम भाग लेगी. प्रतियोगिता के सभी मैच तीस- तीस ओवर के होंगे एवं लाल गेंद से खेले जाएंगे. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्लेयर्स को पंजीकृत होना आवश्यक है. प्रतियोगिता आरडीसीए के नियम के तहत खेली जाएगी.  इच्छुक खिलाड़ी विशेष जानकारी के लिए अंजना दुबे (+91 72092 72841) से संपर्क कर सकती हैं.

Related Articles

Back to top button