Palamu

पलामू: बालू किल्लत व सरकार के उदासीन रवैए के खिलाफ इंटक की ट्रैक्टर-बाइक रैली, सरकार ने निर्णय नहीं लिया तो सभी जिलों में होगा जोरदार आंदोलन: बीनू सिंह

Palamu: जिले के हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य में बालू की किल्लत को लेकर विकास कार्य प्रभावित है. इस समस्या को लेकर इंटक के प्रदेश प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने अनुमंडल मैदान से जनाक्रोश ट्रैक्टर बाइक रैली निकाली. दो किलोमीटर में बाइक, चार पहिया व ट्रैक्टर कतार में दिखे. बड़ेपुर उच्च विद्यालय के मैदान में एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद के मध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल व स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

धरना को संबोधित करते बिनू सिंह

रैली अनुमंडल मैदान से निकलकर देवरी रोड, दंगवार रोड होते बड़ेपुर मैदान पहंुची. बडे़पुर मैदान में सभा को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश महासचिव बीनू सिंह ने कहा कि बालू को लेकर लगातार दो वर्षाे से हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित सम्पूर्ण राज्य में भवन निर्माण व विकास कार्य प्रभावित है. लगातार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद सरकार मूक दर्शक बनी है. अब जनता, मजदूर, गाड़ी मालिक, दुकानदार सभी के सब्र का बांध टूट चुका है. इसी का परिणाम रैली में नजर आया.

उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया बालू का अवैध कारोबार अपने अधिकारियों के मध्यम कराकर सरकारी खजाने में सेंध लगा रहे हैं, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. झारखंड के बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं करने के पीछे बड़ा खेल चल रहा है. एक सप्ताह में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू नहीं होती है तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विधानसभा में चार बार बालू की समस्या को उठाया, मगर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. आने वाले दिनों में बालू को लेकर पुलिस प्रशासन और जनता के बीच टकराव नहीं हो, इसके लिए सरकार बालू घाटों की जल्द बंदोबस्ती कराए.

रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, बाइक, चार पहिया वाहन, महिला पुरुष आठ किलो मीटर चलकर बाडेपुर मैदान पहुंचे। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के दिवंगत होने की खबर के बाद शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और सभा समाप्ति की घोषणा की गई.

कार्यक्रम में नीतू सिंह, मनान खान, गुड्डू सिंह, विनय पासवान, अखिलेश कुमार सिंह, नरेश रजवार, ओमप्रकाश रजवार, सुहैल आलम, अरुण सिंह, धनंजय सिंह, सुनील राम, सरोज मेहता, विंध्याचल पासवान, सतेंद्र सिंह, सज्जू खान, चंदन सिंह, शंभू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पलामू: एक वर्ष बाद कोयल पुल पर 110 फीट सड़क निर्माण, चार घंटे तक जाम-कांग्रेस के झारखंड प्रभारी फंसे, स्कूल बसों में बच्चे रहे परेशान

Related Articles

Back to top button