
Ranchi: जमशेदपुर पुलिस ने ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल की नर्स अनिता शर्मा की हत्या मामले का खुलासा करते हुए उसके प्रेमी के 17 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
हत्याकांड का खुलासा करते हुए जमशेदपुर की कदमा थाना पुलिस ने बताया कि नर्स हत्याकांड के गिरफ्त में आये उक्त नर्स नाबालिग के पिता के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी. इसका परिवार में काफी विरोध था. बार-बार समझाने के बाद भी न तो आरोपी के पिता ना ही नर्स मानने को तैयार थी.
इसे भी पढ़ें : रांची, बोकारो और हटिया से बंगाल के लिए नयी ट्रेनों का परिचालन 6 जनवरी से, जानें शेड्यूल
घटना के दिन आरोपी नर्स के फ्लैट पर पहुंचा था जहां उसने नर्स से गाड़ी में पेट्रोल भरने के नाम पर दो सौ रुपये की मांग की थी. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.
उसके बाद आरोपी ने किचन में रखे चाकू से नर्स अनीता शर्मा की हत्या कर दी और सैनिटाइजर छिड़ककर उसे जलाने का प्रयास किया था. हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग कर अपने घर चला गया.
पुलिस इस मामले में अनीता शर्मा के कॉल डिटेल के आधार पर पहले उसके प्रेमी अरविंद सिंह से पूछताछ शुरू की. उसके बाद पूरे मामले का खुलासा करते हुए प्रेमी के बेटे को गिरफ्त में लेकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बता दें कि नर्स अनीता शर्मा की हत्या 31 दिसंबर की रात कदमा थाना अंतर्गत जयंती अपार्टमेंट में कर दी गयी थी.
इसे भी पढ़ें : अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार की बात अफवाह : कुंदन प्रकाशन




