JharkhandPakur

वसूली करनेवाले सिपाही को एसपी ने किया निलंबित, विभागीय कार्यवाही का दिया आदेश

Ranchi : पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने साइकिल से अवैध कोयला ले जा रहे लोगों से वसूली करनेवाले सिपाही को निलंबित कर दिया है. वहीं आरोपी जवान पर विभागीय कार्यवाही का आदेश भी दिया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को कलिदासपुर गांव के पास आरक्षी इम्तियाज आलम एक अन्य सहयोगी के साथ मिल कर अवैध रूप से साईकिल से कोयला का परिवहन करनेवालों से वसूली कर रहा था. मामले की शिकायत पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार तक पहुंची. एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अवैध पैसे की उगाही करने के आरोप में इम्तियाज आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया.

इसे भी पढ़ें – धनबाद: डीसी और एसएसपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में लगे चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण

Related Articles

Back to top button