
Patamda : पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला के पास एक निर्माणाधीन मकान परिसर से मंगलवार की रात को अज्ञात लोगों ने समरसेबुल पंप की चोरी कर ली. इस संबंध में गौरडीह के रहने वाले निमाई चंद्र महतो ने पटमदा थाने में में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. निमाई ने पुलिस को बताया कि मकान का निर्माण कार्य जारी है और मंगलवार की रात करीब 9 बजे वहां से अपने किराए के आवास पर चले गये थे. बुधवार की सुबह करीब 5 बजे पहुंचने पर पता चला कि समरसेबुल पंप की चोरी हो गई है. सूचना पर पटमदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की.
इसे भी पढ़ें- थाना दिवस पर नहीं सुलझा जमीन विवाद, सीओ ने कहा कोर्ट जाएगा मामला




