Palamu

पलामू: हाइटेंशन तार की चपेट में आते ही ओवरहाइट बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Palamu: ओवरलोड या ओवरहाइट वाहनों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं. लेकिन इस तरह की स्थिति पर नियंत्रण के लिए ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती.

कभी-कभार एनएच 98 एवं 39 पर ऐसे वाहनों को रोककर जुर्माना लगाया जाता है, लेकिन ऐसी कार्रवाई का भय वाहन चालकों और मालिकों में नहीं हो पाता.

इसे भी पढ़ेंःदुमकाः आदिवासी युवती से गैंगरेप केस में 11 दोषियों को आजीवन कारावास

ऐसा ही एक हादसा एनएच 39 पर आज पूर्वाहन ओवरहाइट होने के कारण हुआ. कोलकाता से मेदिनीनगर आ रही सिंह लोक यात्री बस में आग लग गयी. दरअसल, बस की छत पर बड़े पैमाने पर बोरों के बंडल को बांधकर लाया जा रहा था. इसकी हाइट ज्यादा थी.

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हादसा

पंडवा थाना क्षेत्र के सदाबह नदी पुल पर बस के गुजरते समय ऊपर से गुजरे हाइटेंशन तार से बोरों का कुछ भाग सट गया. इसके बाद जोरदार शॉट सर्किट हुआ और बोरों में आग लग गयी.

घटना के काफी देर तक चालक को इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन जब स्थानीय लोगों ने देखा कि बस के ऊपरी हिस्से में आग लगी हुई है तो उन्होंने शोर कर चालक को इसकी जानकारी दी. बाद में यात्रियों को सुरक्षित निकाल कर बस में लगी आग को बुझाने की कोशिश की गयी.

बस की छत से बोरों की गठरी को नीचे फेंका गया और स्थानीय स्तर पर पानी का प्रबंध कर आग बुझायी गयी. इससे काफी देर तक एनएच पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. चर्चा थी कि अगर स्थानीय लोग तत्परता नहीं दिखाते तो आग से जान-माल का भारी नुकसान हो सकता था.

इसे भी पढ़ेंःराजधानी रांची में चोरों का कहरः कार का शीशा तोड़कर 35 लाख के जेवरात की चोरी

Related Articles

Back to top button