Jamshedpur

भीम आर्मी, समाजवादी पार्टी और भीम सेना ने डॉ अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Musabani : भीम आर्मी, समाजवादी पार्टी और भीम सेना की ओर से सोमवार को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर उद्यान मुसाबनी अस्पताल चौक पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया. पूजा अर्चना के बाद डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. सुराई बास्के ने कोड़ाशोल के भुरलुघुटु में भी कार्यक्रम आयोजित कर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

ये थे मौजूद

मो. गुलाम, प्रभाकर सोना, सुराई बास्के, सुकलाल मार्डी, आनंद मुर्मू, सुनील हांसदा, संतोष कारवा, रोशन कारवा, श्रीकांत मंडल, मनमोहन मुखी, समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नसीम बक्स, जिला अध्यक्ष आनंद हेंब्रम, सेख इस्लाम, मनोज टूडू, नवदीप शर्मा एवं भीम सेना के रोहन बास्के, विष्णु महाली, सुशील मुर्मू विदू सोरेन आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- सुरदा माइंस : सीओ की अनुपस्थिति में नहीं हुई वार्ता

Related Articles

Back to top button