Crime NewsGarhwa

गढ़वा में रिश्वत लेते हुए बड़ा बाबू त्रिलोचन प्रसाद गिरफ्तार

 

Garhwa: पलामू एसीबी की टीम ने गढ़वा पेयजल स्वच्छता विभाग का बड़ा बाबू सह कैशियर त्रिलोचन प्रसाद को आठ हजार का रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. त्रिलोचन प्रसाद सदर थाना क्षेत्र के उड़सुग्गी गांव में पानी टंकी से जुड़ी एक योजना का कार्य आगे बढ़ाने के लिये रिश्वत ले रहा था. ग्रामीणों ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी पलामू से थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने टीम गठित कर जाल बिछाते हुए बड़ा बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की इस कार्रवाई महकमा में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, महाराष्ट्र और UP से 6 आतंकी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button