
Sahibganj : साहिबगंज जिले में 7 मार्च से 12 मार्च तक चलने वाली फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्घाटन आज उपायुक्त रामनिवास यादव ने मदनसाही गांव में बच्चों को दवा खिलाकर किया. फाइलेरिया से लोगों के के पैर में सुजन होता. इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इससे बचने के लिए सरकार द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत साहिबगंज जिले में 1265743 लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND: आदिवासी बहुल राज्य झारखंड के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आदिवासी कोटे की 91 प्रतिशत सीटें रह जाती हैं खाली
इसे लेकर जिले के स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध किया गया है.
उद्घाटन अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सभी लोगों की चिंता करते हुए फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में कार्यक्रम चला रही है. इसकी सफलता हर एक नागरिक के जिम्मेदारी है.
उद्घाटन अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार जिला फाइलेरिया पदाधिकारी डॉ. मोहन पासवान, डीपीएम अनीमा किस्कू सहित स्वास्थ्य कर्मी और सहिया उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें:मोरहाबादी में दुकानें शिफ्ट कराने पहुंची निगम की टीम, सब्जी विक्रेताओं ने किया जमकर हंगामा




