Palamu

पलामू: रात 10 बजे के बाद बज रहे 4 डीजे जब्त, छह लोगों पर एफआईआर

Palamu: रात 10 बजे के बाद बज रहे 4 डीजे को जब्त किया गया है. मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से दो डीजे जहां जब्त किए गए हैं, वहीं चैनपुर इलाके से दो डीजे वाहन समेत जब्त किए गए हैं. डीजे को वाहन समेत शहर और चैनपुर थाना में लगाया गया है. यह कार्रवाई पलामू के उपायुक्त ए दोड्डे, सदर एसडीओ राजेश साह एवं शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने की है.

बातते चलें कि डीजे पर पूरे समय के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, जबकि ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित है. सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक मध्यम आवाज में उपयोग करना है. पलामू के उपायुक्त की ओर से इस संबंध में पूर्व में ही आदेश जारी किया गया है.

प्रशासनिक आदेश को ठेंगा दिखाकर रात 10 बजे के बाद बज रहे डीजे समेत ध्वनि विस्तारक यंत्र को लेकर उपायुक्त और एसडीओ ने सोमवार की रात अचानक कार्रवाई की. शहरी क्षेत्र के सद्वीक मंजिल चौक के पास से धीरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी और दो नंबर टाउन के बस्ती से फैजल अहमद का डीजे जब्त किया गया. इसी तरह चैनपुर इलाके से भी दो डीजे को वाहन समेत जब्त किया गया. सभी डीजे रात 10 बजे के बाद सड़क पर बज रहे थे.

संचालक-ऑपरेटर समेत 6 लोगों पर एफआइआर

इस सिलसिले में सदर सीओ जेके मिश्रा के आवेदन पर संचालक-ऑपरेटर समेत 6 लोगांे पर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें सुजीत कुमार चौधरी, राजकुमार चौधरी एवं धीरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी (संचालक) सभी मेराल-गढ़वा के निवासी एवं चैनपुर-गरदा के सरफराज मियां, गढ़वा-रमकंडा के आदित्य प्रसाद एवं मुस्लिम नगर के फैजल अहमद को आरोपी बनाया गया है.

संचालक और ऑपरेटर ने लगाया मारपीट का आरोप

सद्वीक चौक के पास डीजे जब्त करने के दौरान संचालक और ऑपरेटर के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया है. शहर थाना में मंगलवार को संचालक धीरेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी एवं ऑपरेटर पूरी व मिथिलेश ने कहा कि उसका डीजे बंद था और सभी लौट रहे थे. अचानक सद्वीक चौक से आगे कोयल ब्रिज जाने वाली सड़क पर 10.30 बजे प्रशासनिक अधिकारियांे की गाड़ी रूकी. उसमें से पुलिस जवान उतरे और डीजे बजाने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई की और बंद डीेजे को जब्त कर लिया। ऑपरेटर ने अपने पिटाई के जख्म भी दिखाए.

इसे भी पढ़ें: पलामू, गढ़वा और लातेहार में अवैध माइनिंग को लेकर हाईकोर्ट ने बनाई 3 सदस्य कमेटी, आईजी रैंक के एक व माइनिंग विभाग के दो अधिकारी रहेंगे

Related Articles

Back to top button