
Palamu: जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. बुधवार की रात 35 नये मामले सामने आये. यह आंकड़ा बुधवार रात 10 बजे तक की है. इसके साथ ही पलामू में कोविड मरीजों की संख्या 400 के पार हो गयी है. हालांकि इसमें से 250 से अधिक स्वस्थ्य भी हुए हैं और उन्हें होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है.
कोरोना वायरस के प्रभाव से मेदिनीनगर नगर निगम का क्षेत्र ज्यादा प्रभावित है. संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर मेदिनीनगर के आइटीआइ में 50 बेड का नया कोविड सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है. बीती रात आयी रिपोर्ट में 31 मामले शहरी क्षेत्र के, 4 मामले लेस्लीगंज, एक मनातू, एक चियांकी क्षेत्र से जुड़ा है.
इसे भी पढ़ें –20 साल पुराने भाजपा सरकार में रक्षा सौदे में भ्रष्टाचार केस में समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को 4 साल की कैद
पैनिक होने की जरूरत नहीं: सीएस
जिले के सिविल सर्जन डा. जॉन एफ कनेडी ने बताया कि बुधवार रात आयी रिपोर्ट में 35 पॉजिटिव पाये गये हैं. इसमें 31 मामले शहरी क्षेत्र से जबकि 4 मामले लेस्लीगंज इलाके से सामने आये हैं. इसमें एक पत्रकार भी शामिल हैं. इसके साथ आंकड़ा चार सौ के पार कर गया है. उन्होंने कहा कि संक्रमितों का आयुष मंत्रालय के गाइडलाइन के अनुसार उपचार किया जाएगा.
अधिकांश संक्रमित कंटेनमेंट जोन के हैं. संक्रमितों की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है. लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. संयम के साथ काम लें और ज्यादा से ज्यादा कोविड नियमों का पालन करें.
सिंगरा और सतबरवा में बने दो कन्टेनमेंट जोन हटाये गये
नये कंटेनमेंट जोन बनने के साथ ही जिले के दो कंटेनमेंट जोन में कोरोना के एक्टिव केस नहीं पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से बंदिशें हटाने का निर्देश दिया गया है. उपायुक्त शशि रंजन ने कोविड-19 के संक्रमण को आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत, सतबरवा प्रखंड में स्थित सतबरवा ग्राम तथा मेदिनीनगर नगर निगम में स्थित सिंगरा खुर्द के वार्ड नम्बर 1 में बनाये गये कंटेनमेंट जोन को तत्काल प्रभाव के साथ हटाने का निर्देश दिया है.
60 रूपये के भरोसे कोरोना पॉजिटिव
आपको यह जानकर काफी हैरत होगी कि कोविड से पीड़ित मरीजों को मात्र 60 रूपये में तीनों टाइम भोजन मिलता है. सरकार ने प्रति मरीज यही राशि तय कर दी है. पिछले कुछ दिनों से शहर के चौक चौराहे पर भ्रांतियां थी. चर्चा थी कि प्रति मरीज 2500 रूपए आते हैं और राशि की लूट हो रही है.
लेकिन सच्चाई के सामने आते ही कोई भी कोरोना मरीज घबरा जाये. भाई साहब अगर कोरोना हो गया तो रूपए 60 में ही भोजन करना होगा. आप घर से पका भोजन नहीं मंगा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें –सेंटेवीटा ने एडमिट नहीं किया, सरकारी मदद की आस में निकल गयी जान, अब दो दिनों से बुजुर्ग पति कर रहा कोविड रिपोर्ट का इंतजार
निगम क्षेत्र में 15 कंटेनमेंट जोन
शहरी क्षेत्र में कोरोना वायरस की जबरदस्त इंट्री हुई है, इसका प्रमाण यहां बनाये गये 15 कंटेनमेंट जोन देते हैं. पूर्व में 21 कंटेनमेंट जोन थे, लेकिन फिलहाल 15 चल रहे हैं. शहर के कई प्रमुख मुहल्लों में कोरोना ने दस्तक दे दिया है.
मेदिनीनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजफर हसनैन ने बताया कि मेदिनीनगर शहर में 14 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं. एक कंटेनमेंट जोन चैनपुर के शाहपुर स्थित विवेकानंद चैक के समीप बनाया गया है.
दो अस्पताल और तीन निजी घर सील
कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद मेदिनीनगर इलाके में अबतक दो अस्पताल को सील किया गया है. सदर बीडीओ ने कहा कि रेड़मा स्थित भगवती अस्पताल और मइयां-बाबू अस्पताल में कोरोना मरीज की पुष्टि होने पर सील किया गया है. इसी तरह सद्वीक चौक, सेवा सेदन रोड में और जेलहाता में एक एक खाली घर को सील किया गया है.
कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने में करनी पड़ी मशक्कत
शहर के आदर्श नगर से बड़ी तादात में कोरोना मरीजों के मिलने के बाद उन्हें कोविड अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी हुई. पुलिस की मौजूदगी में काफी मशक्कत और समझाने के बाद लोग माने और अस्पताल जाने को तैयार हुए. सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कनेडी ने बताया कि आदर्श नगर कंटेनमेंट जोन में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.
सभी को एक-एक करके एम्बुलेंस से कोविड अस्पताल में भेजा जा रहा था, लेकिन 25 से 30 लोग होम क्वारेंटाइन में रहने की बात कहकर अस्पताल जाने से कतरा रहे थे. सभी को समझाया गया. बताया गया कि अगर वे पॉजिटिव हो गये हैं, तो उन्हें घर में रहने की इजाजत किसी कीमत पर नहीं दी जा सकती. रात 10 बजे लोग माने और बाद में उन्हें अस्पताल भेजा गया.
इसे भी पढ़ें –Yes Bank ने अनिल अंबानी ग्रुप के हेडक्वॉर्टर पर किया कब्जा, 2,892 करोड़ का था लोन





I am really grateful to the owner of this site who has shared this great paragraph
at at this place.
you’re in point of fact a just right webmaster.
The website loading speed is incredible. It kind of feels that
you’re doing any distinctive trick. In addition, The contents are masterwork.
you have performed a wonderful task in this topic!
Simply want to say your article is as surprising. The clarity in your post is just nice and i can assume
you are an expert on this subject. Fine with your permission allow me to grab your RSS feed
to keep up to date with forthcoming post. Thanks a million and please carry on the gratifying work.
cheap flights y2yxvvfw
Today, I went to the beach with my kids. I found a sea shell and gave it to my 4 year old daughter and
said “You can hear the ocean if you put this to your ear.” She placed the shell to her ear and screamed.
There was a hermit crab inside and it pinched her ear.
She never wants to go back! LoL I know this is completely off topic but I had to tell someone!
Thank you, I’ve just been looking for information about this subject for a while and
yours is the greatest I have found out till now. But, what concerning the bottom line?
Are you sure concerning the supply?
Wow, fantastic weblog structure! How lengthy have you ever been running a blog for?
you make blogging glance easy. The full look of your web site is fantastic, as well as the content!
adreamoftrains website hosting
I’m very happy to find this web site. I need to
to thank you for your time due to this fantastic read!!
I definitely savored every part of it and I have you saved to fav to look at
new things in your blog.