
Pakur: जिला के कोविड सेंटर से तीन कैदी फरार हो गये. यह घटना रविवार की सुबह नगर थाना के समीप मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में बनाये गये कोविड़ सेंटर में हुई. तीनों कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस ने जिले से सटे सभी सीमाओं में सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव के पास से एक कैदी को पकड़ लिया है. जबकि बाकी दो फरार कैदियों की तलाश जारी है.
मालूम हो कि बीते दिनों जेल में कई विचाराधीन कैदी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. इन पॉजिटिव पाये गये कैदियों को इलाज के लिए नगर थाना के सामने बनाये गये मार्केटिंग कांप्लेक्स भवन में शिफ्ट किया गया था. इस भवन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन्हें शिफ्ट किया गया था. लेकिन यहां सुरक्षा में तैनात जवानों को कैदी चकमा देकर फरार हो गये.
इसे भी पढ़ें- UP की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का निधन, Corona से हुई मौत
बाथरूम की खिड़की तोड़ फरार हुए कैदी
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह तीनों कैदी बाथरूम गये थे. इसी दौरान तीनों कैदी बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गये. फरार हुए तीनों कैदियों की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है. गौरतलब है कि इससे पहले लातेहार में कोविड सेंटर से एक अपराधी फरार हो गया था. जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
इसे भी पढ़ें- देश में घातक रूप लेता Corona: 24 घंटे में करीब 55 हजार नये केस, कुल आंकड़ा 17.5 लाख के पार
पुलिस की लापरवाही का लाभ उठाकर अपराधी हो रहे हैं फरार
पुलिस की लापरवाही का लाभ उठाकर अपराधी फरार हो रहे हैं. अपराधी पुलिस को चकमा देकर हिरासत से फरार हो रहे हैं. पिछले 15 दिनों की बात करें तो राज्य के अलग-अलग जिले से आठ अपराधी पुलिस के हिरासत से फरार हो गये.
पुलिस की गिरफ्त से अपराधियों के फरार होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. इससे पुलिस की कार्यशैली देखकर तो यही लगता है कि राज्य में चोर-सिपाही का खेल चल रहा है. पुलिस पहले अपराधी को पकड़ती है और फिर अपराधी भाग जाता है. इसके बाद दोबारा पूरा पुलिस महकमा जाल बिछाने में लग जाता है, जिसके बाद फरार अपराधी को पकड़ा जाता है.
इसे भी पढ़ें- लेवी नहीं देने पर PLFI उग्रवादियों ने की महिला मुखिया की पिटाई




