
New Delhi: देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना वायरस भारत में घातक रूप लेता जा रहा है. बढ़ते मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 17 लाख के पार हो चुका है. इन दिनों लगातार 50 हजार से अधिक रोज नये केस सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में करीब 55 हजार नये कोरोना मरीज मिले हैं.
वहीं देश में साढ़े आठ सौ से ज्यादा मरीजों की एक दिन में मौत हुई है. जिसके कोरोना से मरने वालों की संख्या 37 हजार के पार हो चुकी है. इसी के साथ पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना केस की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है.
इसे भी पढ़ें- राम मंदिर भूमि पूजन: योगी का आज अयोध्या दौरा, तैयारियों का लेंगे जायजा
ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 11 लाख के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 के 54,735 नये मामले सामने आए हैं. जिसके बाद भारत में कुल संक्रमण के मामले बढ़कर 17,50,723 हो गये हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में 853 कोरोना मरीज इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. उसके साथ ही कुल मृतक संख्या 37,364 हो चुकी है.
India’s COVID tally crosses 17 lakh mark with 54,736 positive cases & 853 deaths in the last 24 hours.
Total #COVID19 cases stand at 17,50,724 including 5,67,730 active cases, 11,45,630 cured/discharged/migrated & 37,364 deaths: Health Ministry pic.twitter.com/WXGdKfaHUW
— ANI (@ANI) August 2, 2020
देश में 5,67,730 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है. जबकि 11,45,629 लोग स्वस्थ हो गए हैं. भारत में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों का आंकड़ा एक्टिव केस से दोगुना है. गौरतलब है कि दुनिया में कोरोना केस के मामले में अमेरिका सबसे आगे है. वहीं भारत तीसरे स्थान पर है.
इसे भी पढ़ें- सुशांत केस: बिहार DGP ने कहा- रिया के खिलाफ सबूत मिला तो जमीन खोदकर खोज निकालेंगे





I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
I like the valuable information you provide in your articles.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.