National

पाक का एक और पैंतराः भारत की पनडुब्बी पर लगाया घुसपैठ का आरोप

New Delhi / Karachi: पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तानी ने एक और पैंतरा चला है. पाकिस्तानी नौसेना ने मंगलवार को दावा किया कि एक भारतीय पनडुब्बी उसके देश के जलक्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रही थी. पाकिस्तान ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया. पाकिस्तान की नौसेना ने मीडिया के साथ एक फुटेज भी साझा की. हालांकि इस वीडियो की सत्यता पर संदेह है. पाक की तरफ से जारी वीडियो और दावे में कुछ खास दम नहीं नजर आ रहा. भारतीय रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि सीमा क्षेत्र के उल्लंघन और हमला नहीं करने के दावे में दम नहीं है. यह पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र के बाहर है.

इसे भी पढ़ें – लोगों को एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों के बारे में जानने का हक: शिवसेना

पाकिस्तान के दावे में नहीं है दम

रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि पाकिस्तान जिस जगह का वीडियो जारी कर भारतीय पनडुब्बी के सीमा क्षेत्र में घुसने का दावा कर रहा है, वह भ्रामक है. जिस क्षेत्र को पाकिस्तान अपनी सीमा बता रहा है, वह अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र होने के कारण वहां पाकिस्तान को भारतीय पनडुब्बी को पकड़ने या छोड़ने का अधिकार नहीं है. फोटो में दिखाया गया है कि फुटेज चार मार्च को रात आठ बजकर 35 मिनट पर लिया गया. इस संबंध में एक प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तानी नौसेना ने पनडुब्बी को पीछे हटाने के लिए विशेष कौशल का प्रयोग किया और उसे पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश से रोकने में सफलता पायी. पाकिस्तान की शांति की नीति के मद्दनेजर भारतीय पनडुब्बी को निशाना नहीं बनाया गया.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की राहुल के साथ बैठक, आप से नहीं होगा गठबंधन

भारत को पाक ने दी धमकी

उन्होंने कहा कि भारत को इस घटना से सीख लेनी चाहिए और शांति की ओर आगे बढ़ना चाहिए. पाकिस्तानी नौसेना ने कहा कि पाकिस्तानी नौसेना अपने जलक्षेत्र की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर है और किसी भी प्रकार की आक्रामकता का पूरी ताकत के साथ जवाब देने में सक्षम है. नौसेना ने दावा किया कि यह नवंबर 2016 के बाद से दूसरा ऐसा मामला है, जब उसने भारतीय नौसेना को पाकिस्तान के जलक्षेत्र में प्रवेश की कोशिश करते पकड़ा है.

इसे भी पढ़ें – पुलवामा के शहीदों को मदद देने की घोषणा कर भूल गयी झारखंड सरकार, सीएम और मंत्रियों ने नहीं दिया अबतक एक माह का वेतन, अफसर-कर्मचारियों का भी वेतन नहीं कटा

पाकिस्तान ने भारत पर लगाया 2 बार सीमा क्षेत्र उल्लंघन का आरोप

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले 2016 में पाकिस्तान ने भारतीय पनडुब्बी को देश के जलक्षेत्र में प्रवेश करने से सफलतापूर्वक रोका था. उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के भीतर बालाकोट में जैश के शिविर को निशाना बनाया था. इसके अगले दिन पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई संघर्ष में मिग 21 गिर गया था और उसके पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को पाकिस्तान ने हिरासत में ले लिया था. उन्हें शुक्रवार को भारत को सौंपा गया था.

इसे भी पढ़ें – पुलवामा हमले को दिग्विजय ने बताया ‘दुर्घटना’, बीजेपी ने उठाये सवाल

Related Articles

Back to top button