JharkhandLatehar

राष्ट्रीय आदिवासी एवं लोक चित्रकला शिविर में पहुंचे पद्मश्री मधु मंसूरी, नागपुरी गीतों पर झूमे लोग

Latehar (Neterhat): डॉ रामदयाल मुंडा जनजातिय कल्याण अनुसंधान केंद्र के द्वारा आयोजित आदिवासी एवं लोक चित्रकारों के प्रथम राष्ट्रीय शिविर का नेतरहाट में आयोजन किया गया है.

इस आयोजन में जहां एक ओर चित्रकार अपने कैनवास पर इंद्रधनुषी रंग बिखेर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शाम के वक्त लोक कलाकारों द्वारा लोक गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव में हेट स्पीच पर FIR नहीं करने के पूर्व सीईसी के सवालों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब

आयोजन में पहुंचे पद्मश्री मधु मंसूरी

शुक्रवार शाम को पद्मश्री मधु मंसूरी भी इस आयोजन में पहुंचे. उन्होंने अपने नागपुरी गीतों से वहां मौजूद चित्रकारों को झुमाया. गांव छोड़ब नाही जैसे प्रसिद्ध गीत को अपनी आवाज देने वाले पद्मश्री मधु मंसूरी ने नागपुर कर कोरा सहित कई गीत गाये.

आयोजन के दौरान नागपुरी गीतों पर लोग जमकर झूमे.

गौरतलब है कि झारखंड रत्न से सम्मानित मधु मंसूरी को साल 2020 में पद्मश्री से भी नवाजा गया है. वहीं नागपुरी गीतों को एक अलग मुकाम पर पहुंचाने में भी मंसूरी का अहम किरदार रहा है.

मधु मंसूरी के अलावा लोक चित्रकारों ने भी अपने राज्यों के गीतों को गाया. गीतों के माध्यम से अपनी संस्कृति के बारे में लोगों को जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें- #SC का फैसला, राजनीति को अपराध के चंगुल से मुक्त कराने की कोशिश वाला

निदेशक संग चित्रकार भी थिरके

शुक्रवार की शाम नेतरहाट स्थित प्रभात विहार परिसर में एक अलग ही स्फूर्ति लेकर आया था. दिन भर चित्रकारी करने के बाद चित्रकार नागपुरी गानों पर थिरकते नजर आये.

14 फरवरी 2020 की शाम प्रभात विहार में गुलजार रही. मधु मंसूरी के गीतों पर डॉ0 रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण अनुसंधान केंद्र के निदेशक रणेन्द्र कुमार, उप निदेशक चिंटू दोराइबुरु सहित देशभर के चित्रकारों ने अपने कदमों को थिरकाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button