ChaibasaJharkhandNEWS

Chaibasa : पान तांती कल्याण समिति की बैठक, मकर में विधवाओं को साड़ी और खाद्यान बांटने पर सहमति

Chaibasa : झारखंड प्रदेश पान तांती कल्याण समिति के द्वारा बैठक कर निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मकर सक्रांति के अवसर पर पान तांती समाज के विधवा महिलाओं को साड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व मनाने हेतु खाद्यान्न सामग्री भी पान तांती समाज के द्वारा वितरित की जाएगी. इसके लिए ऐसे परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है जो पर्व मनाने में असमर्थ हैं. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 22 जनवरी को कुजू में मिलन समारोह सह पिकनिक का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में स्वजातीय बंधुओं को निमंत्रण दिया जाएगा. इस अवसर पर विजय कुमार दास केंद्रीय महासचिव ,राहुल दास जिला अध्यक्ष पश्चिम सिंहभूम ,सुनील मल्लिक सचिव पश्चिम सिंहभूम, विश्वनाथ दास कोषाध्यक्ष पश्चिम सिंहभूम ,स्माइल दास प्रखंड अध्यक्ष टोंटो के अलावे जितेंद्र दास ,देव कुमार दास, रंजीत दास, दुर्योधन पान ,लक्ष्मीकांत दास , शंकरपान , शैलेंद्रपान , रामकिशोर पान, कृपा सिंधु पान, देवेंद्र पान, मुन्ना दास ,अनिल कुमार बेकुरा शामिल थे.

Related Articles

Back to top button