Corona_UpdatesHEALTHJharkhandLead NewsRanchi

रिम्स में 13 किलो लीटर का ऑक्सीजन प्लांट किया जा रहा है इंस्टॉल, 325 बेड पर होगी सप्लाई

Ranchi: रिम्स में कोरोना की थर्ड वेव से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. खाली पड़े बेड को दुरुस्त किया जा रहा है. वहीं चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड भी इसी बिल्डिंग में बनाया जा रहा है.

इसी के तहत मल्टी स्टोरी पार्किंग में ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल करने का काम जारी है. 2 से 3 दिनों में इंस्टॉलेशन का काम पूरा हो जाएगा, जिससे 325 बेड के इस कोविड ब्लॉक में भी ऑक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:जानिये क्या हुआ जो आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को याद आये MS DHONI

ऐसे में एक साथ सभी मरीजों को उनके बेड पर ही ऑक्सीजन मिलेगा. यहां जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन का फ्लो कम या ज्यादा कर सकेंगे.

बताते चलें कि थर्ड वेव में बच्चों के चपेट में आने की आशंका जताई गयी है. यह देखते हुए ही रिम्स प्रबंधन ने तैयारी कर ली है. जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या 400 तक करने की भी योजना है.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : एक जून से महंगा होगा हवाई सफर, जानिये कितने का होगा इजाफा

13 किलो लीटर है प्लांट की कैपेसिटी

मल्टी स्टोरी पार्किंग के बगल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है, जिसकी कैपेसिटी 13 किलो लीटर की है. रिम्स के मल्टी स्टोरी पार्किंग में बनाए गए 325 बेड के कोविड सेंटर के सभी बेड पर फिलहाल मेनिफोल्ड सिस्टम के तहत ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है, जहां गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है.

प्लांट के चालू हो जाने से सभी बेड पर हाई फ्लो ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी तो सिलेंडर से सप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी. वही केवल इमरजेंसी वाले मरीजों को सिलेंडर से सपोर्ट किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:चीन के ग्वांगझू में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आये, लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी

Related Articles

Back to top button