Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
New Delhi : कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ब्रांड नाम से कॉफी रेस्तरां का संचालन करने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वी.जी.सिद्धार्थ का शव बुधवार सुबह बरामद होने के बाद कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत टूट गया.
शेयर 52वें सप्ताह के निचले स्तर 123.25 रुपये पर पहुंचा
अधिकारियों ने कहा कि सिद्धार्थ सोमवार से लापता थे. उनका शव 36 घंटे चली तलाश के बाद दक्षिण कन्नड़ जिले के नेत्रवती नदी से बरामद हुआ. इसके बाद कंपनी का शेयर बीएसई में 20 प्रतिशत टूटकर 52वें सप्ताह के निचले स्तर 123.25 रुपये पर आ गया. एक कारोबारी दिवस में किसी कंपनी का शेयर अधिकतम 20 प्रतिशत ही गिर सकता है.
एनएसई में भी कंपनी का शेयर 20 प्रतिशत गिरकर एक साल के निचले स्तर 122.75 रुपये पर आ गया. पिछले दो दिन में बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,463.32 करोड़ रुपये कम होकर 2,603.68 करोड़ रुपये पर आ गया. इससे पहले मंगलवार को भी सीसीडी का शेयर 20 प्रतिशत टूटा था.
इसे भी पढ़ें- BSNL, MTNL को बचाने की कोशिश में विलय की तैयारी, मोदी कैबिनेट करेगी अंतिम फैसला
बुधवार सुबह मिला शव
कैफे कॉफी डे के मालिक व पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद वीजी सिद्धार्थ का शव मिल गया है. सिद्धार्थ 36 घंटों से लापता थे. लगातार पुलिस उनकी खोज में लगी थी. और इसी को लेकर करीब दो सौ लोगों का दल मेंगलुरु के पास नेत्रावती नदी में उनकी तलाश कर रहा था. गौरतलब है कि सोमवार 6.30 बजे सिद्धार्थ नेत्रावती नदी के पुल के पास से लापता थे.
वहीं, मंगलुरु के पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने कहा कि हमें बुधवार तड़के शव मिला है. इसे पहचानने की आवश्यकता है, हमने पहले ही सिद्धार्थ के परिवार वालों को सूचित कर दिया है. फिलहाल हम शव को पोस्टमार्टम के लिए वेनलॉक अस्पताल भेज रहे हैं. हम आगे की जांच जारी रखेंगे.
दक्षिण कन्नड़ के उपायुक्त शशिकांत सेंथिल ने घटनास्थल का दौरा किया और उसके बाद उन्होंने कहा कि एक शव मिला है जो कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का लगता है.
क्या है मामला
सिद्धार्थ 29 जुलाई को बेंगलुरु से मंगलुरु जा रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते में सोमवार शाम करीब 6.30 में सिद्धार्थ ने ड्राइवर से नेत्रावती नदी के पुल के पास कार रोकने को कहा और फिर खुद कार से उतर गए और टहलने लगे.
काफी देर बीत जाने के बाद जब वो वापस नहीं लौटे तो ड्राइवर उन्हें इधर-उधर खोजने लगा. लेकिन वह नहीं मिले. जिसके बाद ड्राइवर ने सिद्धार्थ के बेटे को फोन किया और मामले की जानकारी दी. और फिर पुलिस को सिद्धार्थ के लापता होने की सूचना दी गयी. तब से पुलिस लगातार उनकी खोज में लगी थी.
इसे भी पढ़ें- प्रशासनिक अक्षमता बनी लखन महतो की मौत का कारण, योजना सरकार की और कर्ज लेना पड़ता है लाभुकों को
लापता होने से पहले फोन कर कहा- कंपनी पर है सात हजार करोड़ का लोन
वहीं लापाता होने से पहले सिद्धार्थ ने अपनी कंपनी के सीएफओ से बात की थी और कहा था कि कॉफी कैफे डे पर सात हजार का लोन है. साथ ही कंपनी का ख्याल रखने के लिए कहा था. उन्होंने सीएफओ से 56 सेकेंड के लिए बात की थी. जब वो बात कर रहे थे उस दौरान वह काफी ज्यादा निराश दिख रहे थे. इसके बाद से सिद्धार्थ का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है.
पुलिस को शक था कि कहीं लोन की वजह से सिद्धार्थ ने सुसाइड तो नहीं कर लिया. इसी को लेकर पुलिस लगातार सिद्धार्थ की खोज कर रही थी. इस घटना के बाद से पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता एसएम कृष्णा समेत पूरा परिवार परेशान था. दक्षिण कन्नड़ पुलिस सिद्धार्थ की खोज कर रही थी. जिस स्थान से वह गायब हुए थी वहां एक नदी है जिसमें पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी.
सिद्धार्थ की खोज के लिए डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही थी. नेत्रावती नदी के पुल के पास वह गायब हुए थे. वहां से करीब 600 मीटर की दूरी पर समुद्र है. यह भी बताया जा रहा है कि सोमवार रात को हाइटाइड भी आया था.