
Koderma: झुमरीतिलैया नगर प्रशासक के वादा खिलाफी के विरोध में झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन के अंतर्गत टेंपो चालक संघ ने बुधवार को नगर पर्षद कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया. वहां नगर प्रशासक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.
जिसके बाद नगर प्रशासक ने 12 फरवरी तक यूनियन के सभी मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया. यूनियन ने चेतावनी दिया कि अगर निर्धारित समय के अंदर मांगें पूरी नहीं होगा तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगे. प्रदर्शन में मनमानी टैक्स वसूली बंद करो, टैम्पो स्टैंड की व्यवस्था करो, टैम्पो चालकों के साथ दुर्व्यवहार बंद करो आदि नारे लगाए जा रहे थे. प्रदर्शन के बाद टैम्पो चालक संघ के अध्यक्ष मो रफीक की अध्यक्षता में हुई सभा को संबोधित करते हुए सीटू नेता प्रेम प्रकाश ने कहा कि नगर पर्षद सिर्फ टैक्स वसूलती है, लेकिन सुविधा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है. झुमरीतिलैया में कहीं भी टैम्पो स्टैंड नहीं है, महिला पैसेंजर्स शौचालय के लिए तरस जाती है. लेकिन टैक्स दोनों तरफ वसूला जा रहा है. देश में बेरोजगारी चरम पर है, जिसके कारण पढ़ें लिखे युवा ऑटो और टोटो चलाने के लिए मजबूर है. अपने अधिकार के लिए इनके पास संघर्ष के सिवाय कोई रास्ता नहीं है. प्रदर्शन में मो रफीक खान, राजकुमार, चन्दन सिहं, विजय शर्मा, मनोज साव, राजु पंडित, मो अख्तर, मो सुलतान, राजु यादव, बिनोद कुमार, फारूक खान, रंजीत कुमार, सुनील शर्मा, संजय राम, नारायण यादव, मोहित यादव, मो युनूस, सोहन राणा, मनीष यादव, अख्तर खान, शहजाद खान, सागीर खान, प्रदीप साव, बिनोद रजक, राजु साव आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: चतरा के जोरी स्थित बैरियो जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक जख्मी




