
Ranchi: चतरा के जोरी थाना क्षेत्र स्थित बैरियों जंगल में बुधवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें दो जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल है. शहीद जवान की पहचान सिकंदर सिंह और सिकन के रुप में की गई है. जबकि घायल जवान का नाम आकाश सिंह बताया जा रहा है. जिसे एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिये रांची लाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर स्थित बैरियो जंगल में सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे. इसी क्रम में घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी. जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग खड़े हुए. यह अभी तक स्पष्ट नही हो सका है कि किस संगठन से पुलिस की मुठभेड़ हुई है. सुरक्षाबल इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रही है.
इसे भी पढ़ें: कल नहीं बल्कि 16 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह, दिखेंगे कई नए चेहरे




