Ranchi

Ranchi: हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन को मिला एक्सटेंशन

Ranchi: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08185/08186 हटिया-दुर्ग-हटिया के बीच द्वि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. ट्रेन संख्या 08185 हटिया-दुर्ग द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 04/04/2023 से 27/07/2023 तक कुल 34 ट्रिप प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को हटिया से प्रस्थान करेगी. ट्रेन संख्या 08186 दुर्ग-हटिया द्वि साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 05/04/2023 से 28/07/2023 तक कुल 34 ट्रिप प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को दुर्ग से प्रस्थान करेगी.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर के गरपोश रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों को मिला स्टॉपेज

चक्रधरपुर के गरपोश स्टेशन में दो ट्रेनों को मिला स्टॉपेज

रेलवे यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से रेलवे ने 19.03.2023 से छह महीने के लिए चक्रधरपुर मंडल के गरपोश स्टेशन पर दो ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है। जिससे कि गरपोश स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 19.03.2023 से हटिया से खुलने के बाद 20.03 बजे गरपोश पहुंचेगी और 20.05 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं विपरीत दिशा में 19.03.2023 से पुरी से छूटने वाली 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 06.16 बजे गरपोश पहुंचेगी और 06.18 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 19.03.2023 से हावड़ा से छूटकर 06.08 बजे गरपोश पहुंचेगी और 06.09 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी में 19.03.2023 से जगदलपुर से छूटने वाली 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 20.25 बजे गरपोश पहुंचेगी और 20.26 बजे प्रस्थान करेगी.

Related Articles

Back to top button