
Chakradharpur: रेलवे यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से लगातार प्रयोग करता है. इसके तहत रेलवे ने 19.03.2023 से छह महीने के लिए चक्रधरपुर मंडल के गरपोश स्टेशन पर दो ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है. जिससे कि गरपोश स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस 19.03.2023 से हटिया से खुलने के बाद 20.03 बजे गरपोश पहुंचेगी और 20.05 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं विपरीत दिशा में 19.03.2023 से पुरी से छूटने वाली 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 06.16 बजे गरपोश पहुंचेगी और 06.18 बजे प्रस्थान करेगी. जबकि 18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 19.03.2023 से हावड़ा से छूटकर 06.08 बजे गरपोश पहुंचेगी और 06.09 बजे प्रस्थान करेगी. वहीं वापसी में 19.03.2023 से जगदलपुर से छूटने वाली 18006 जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 20.25 बजे गरपोश पहुंचेगी और 20.26 बजे प्रस्थान करेगी.
इसे भी पढ़ें: दुमका: पुलिस गश्ती टीम हुई ऑनलाइन, QR कोड स्कैन कर गश्ती पदाधिकारी दर्ज करेंगे अपनी मौजूदगी




