JharkhandLead NewsRanchi

बिजली दरों के साथ आयोग की अन्य घोषणाएं, देखें किस श्रेणी में कितनी हुई वृद्धि

Ranchi: राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से बिजली की नयी दरें घोषित कर दी गयी है. नयी दरें घोषित होने के साथ ही बिजली की कई ऐसी सुविधाएं है जिनमें कुछ बदलाव किया गया है. वहीं कुछ सुविधाओं के पूर्ववत रखा गया है. वहीं, बिजली दरों में वृद्धि होने से अलग अलग श्रेणी के उपभोक्ताओं पर बोझ भी बढ़ा है. आयोग की मानें तो उपभोक्ता अगर उपभोक्ता बिलिंग के पांच दिनों के अंदर बिजली बिल भुगतान करता है तो उसे दो फीसदी की छूट मिलेगी. JBVNL ने 39.71 % वृद्धि का प्रस्ताव दिया था. निगम ने 7.66 फीसदी को मंजूरी दी.

व्यवस्था साल 2023 में भी घोषित की गयी थी. ऑनलाइन या डिजिटल मोड के माध्यम से बिल भुगतान करने पर संपूर्ण बिल के अनुसार एक फीसदी की छूट दी जायेगी. इसके लिये अधिकतम सीमा 250 रुपये तय की गयी है.

लोड फैक्टर में छूट उन उपभोक्ताओं को मिलेगी जिनका लोड फैक्टर 65 प्रतिशत से अधिक है. इसकी अधिकतम सीमा 15 फीसदी है. रूफटॉप सोलर को प्रोत्साहित करने के लिये आयोग ने ग्रॉस मीटरिंग के लिये 4.16 प्रति केवी और नेट मीटरिंग के लिये 3.80 प्रति केवी के लिये टैरिफ को बरकरार रखा है. उपभोक्ताओं को अब कोई मीटरिंग शुल्क नहीं देना होगा. प्रीपेड मीटरिंग शुरू होने पर उपभोक्ता की श्रेणी के अनुसार उर्जा शुल्क पर तीन फीसदी की छूट लागू रहेगी. प्रीपेड मीटर की स्थापना के एक महीने के भीतर पूरी सुरक्षा जमा राशि वापस कर दी जायेगी. इस टैरिफ के साथ ही आयोग ने जेबीवीएनएल को 13 फीसदी वितरण हानि की मंजूरी दी है. इस टैरिफ से वितरण निगम को लगभग 7075.83 करोड़ सालाना राजस्व मिलने का अनुमान है.

किस श्रेणी में कितनी हुई वृद्धि
श्रेणी                पूर्व का दर         नयी दर          वृद्धि (पैसे मे)
घरेलू ग्रामीण5.86.350
घरेलू शहरी6.36.6535
घरेलू एचटी6.156.2510
कॉमर्शियल शहरी6.156.6550
कॉमर्शियल ग्रामीण5.86.130
कृषि55.330
औद्योगिक एलटी5.96.0515
औद्यागिक एचटी5.655.8525
फिक्सड चार्जेस में कितनी हुई वृद्धि
श्रेणी पूर्व का दरनयी दरेंवृद्धि (रुपये में)
घरेलू ग्रामीण507525
घरेलू शहरी1001000
घरेलू एचटी1501500
कॉमर्शियल शहरी15020050
कॉमर्शियल ग्रामीण10012020
कृषि405010
फिक्सड चार्जेस प्रति महीने ली जाती है.

Related Articles

Back to top button