JamshedpurJharkhandSaraikela

गम्हरिया में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आयोजन, रीना धानुका बनीं अध्यक्ष

Kandra : गम्हरिया में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत शाखा अध्यक्ष के चुनाव से किया गया जहां सभी की सहमति से रीना धानुका को गम्हरिया शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. हनुमान जन्मोत्सव का दिन होने के कारण पूरे कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने हनुमान चालीसा एवं गायत्री मंत्र का पाठ किया.

अध्यक्ष बनने के उपरांत जानकारी देते हुए रीना धानुका ने बताया कि पूर्व की अध्यक्षा ने बहुत ही मेहनत और लगन से काम किया है और कोरोना के दौरान उनके बेहतरीन काम को देखते हुए उनसे प्रेरणा मिली है और वह भी उनके जैसा काम करके दिखाने का प्रयास करेंगी. मुख्यत: अनाथ बच्चों का ध्यान और कमजोर वर्ग के लोगों के बेटी के विवाह का काम वे प्रमुखता से करेंगी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमित्रा गुप्ता, किरण तुलसियान, विनीता कोरिया, सुनीता शाह, सरला अग्रवाल, गायत्री तुलसियान, आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- ब्रिटिश पीएम जॉनसन आ रहे हैं दो दिवसीय भारतीय दौरे पर, जानें-किन मुद्दों पर PM MODI से करेंगे बात

Related Articles

Back to top button