
Saharsa : सहरसा हवाई अड्डा (Airport) के समीप उत्पाद विभाग ने भाड़ी मात्रा में अरुणाचल प्रदेश निर्मित अवैध विदेशी शराब बरामद की है. उत्पाद अधीक्षक अस्मिता प्रीतम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब हवाई अड्डे के समीप उतारी जा रही है. सूचना के बाद तुरंत दल बल के साथ उस जगह पर छापेमारी करने टीम गयी जहां एक ई रिक्शा से शराब उतारी जा रही थी. पुलिस बल को देखते ही करोबारी वहां से फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें : बिहार शिक्षा विभाग ने शुभारंभ किया ई- समबंधन पोर्टल, नियोजित शिक्षकों पर कहा दो टूक
करोबारी के फरार हो जाने के कारण यह पता नहीं चल सका कि यह शराब किसकी थी और कौन इसका कारोबार कर रहा है.
हालांकि उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी से वाहनों की विवरणी लेकर वाहन मालिक के खिलाफ भी करवाई की जायेगी. बरामद शराब के विषय में जो जानकारी उत्पाद अधीक्षक ने दी उसमें शराब की कुल 297 बोतल ऑफिसर चॉइस ब्लू ब्रांड के थे.
इसे भी पढ़ें : बिहार : पिता लालू यादव के अधुरे सपने को पूरा करेंगे तेजस्वी




