Deoghar

AAP की बैठक में संगठन विस्तार व नगर निगम चुनाव पर हुई चर्चा

Deoghar: रविवार को आम आदमी पार्टी जिला कमेटी की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस दौरान पार्टी को प्रखंड से लेकर पंचायत के बूथ स्तर तक संगठन विस्तार एवं नगर निगम चुनाव में पार्टी के रूख पर चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में दिल्ली और पंजाब में आप सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित कार्यों को जन जन तक पहुंचाने और उन्हें पार्टी से जोड़ें. बैठक में गोड्डा लोकसभा अध्यक्ष जयशंकर झा, जिला संयोजक मुकेश आनंद तिवारी, जिला संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष विजय राय, जिला सचिव संजय जायसवाल, जिला प्रवक्ता आदित्य सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक मुन्ना यादव, देवघर विधानसभा प्रभारी अवध किशोर चौबे, सारठ विधानसभा अध्यक्ष दिव्य ज्योति सिंह, युवा नेता संदीप यादव, प्रभाकर यादव, अविनाश कुमार, हिमांशु यादव, आशीष ओझा, ब्रजेश दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: अहम सवाल-क्या RTI का पालन करेगा राजभवन? फिलहाल आयोग Defunct, आगे किसके पास गुहार लगाएगा झामुमो

Related Articles

Back to top button