
Ranchi: नामकुम थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साढ़े तीन किलोग्राम अफीम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गुरफ्तार लोगों में गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है.
पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें खूंटी का रहने वाला लिटे मुंडा, करम सिंह मुंडा और चतरा का रहने वाला अंबिका दांगी शामिल है. जानकारी के मुताबिक अफीम की सप्लाई खूंटी से चतरा की जानी थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें- पुलिस विभाग: गंभीर आरोपों में फंसे Inspectors को DSP रैंक में प्रोन्नति देने की अनुशंसा
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
वर्गीय पुलिस अधिकारी को सूचना मिली थी कि खूंटी से अफीम लेकर कुछ लोग चतरा जा रहे हैं. इसी दौरान नामकुम थाना की पुलिस ने कोचाटोली आर्मी कैंप के पास खूंटी से आ रही मंत्री बस को रोका और उसमें यात्रियों के सामान की चेकिंग की.
चेकिंग के दौरान बस में बैठे दो युवक के पास से झोले में अफीम बरामद किया गया. बस से गिरफ्तार हुए युवक लिटे मुंडा, करम सिंह मुंडा पुलिस को बताया कि वह अफीम सप्लाई करने चतरा जा रहा है. गिरफ्तार हुए युवकों ने बताया कि वह इससे पहले भी अफीम चतरा पहुंचा चुका है.
इसे भी पढ़ें- निरसा विधानसभा: भाजपा ने तीन नामों को किया शॉर्ट लिस्ट, लाल किला भेदना है लक्ष्य
गिरोह का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार
लिटे मुंडा, करम सिंह मुंडा की निशानदेही पर नामकुम थाना पुलिस ने चतरा में जाकर कार्रवाई करते हुए अफीम तस्करी के मास्टरमाइंड अंबिका दांगी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि अफीम के इस कारोबार में एक महिला भी शामिल है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें- पाक को राजनाथ की चेतावनी, कहा- आतंकवाद को नहीं रोका तो टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता
एनकार्ड सेंटर का किया जा रहा गठन
झारखंड में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर (एनकार्ड) का गठन किया जा रहा है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में यह सेंटर कार्य करेगा.
इसके सदस्यों में गृह सचिव व डीजीपी भी होंगे. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर राज्य में नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर के पुन: संरचना का प्लान तैयार किया गया है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधीन ही एनकॉर्ड का गठन किया गया था. इसके बाद ही सभी राज्यों में नार्को को-आर्डिनेशन सेंटर बनाने की कवायद तेज हुई.




