Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Surat : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए आड़े हाथों लिया. राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए, नहीं तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता.
कर्त्तव्य पालन के दौरान जान गंवाने वाले 122 सैनिकों के परिवारों के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, कि यदि उसके लोग नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करते है तो भारतीय सेना तैयार है और हम उन्हें लौटने नहीं देंगे.
पाक भारत की तरक्की को नहीं पचा पा रहा
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एलओसी पार नहीं करने की अपने लोगों को अच्छी सलाह दी है क्योंकि भारतीय सैनिक तैयार हैं और हम उन्हें लौटने नहीं देंगे.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द करने के भारत के फैसले को हजम नहीं कर पा रहा. वह इस मुद्दे को लेकर वह संयुक्त राष्ट्र तक गया और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ.
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनियाभर में भारत के प्रति ऐसी धारणा और विश्वास पैदा किया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यह मानने को तैयार नहीं है कि पाकिस्तान क्या कह रहा है.
रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश भारत की तरक्की को पचा नहीं पा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है और उसे (पाकिस्तान) यह हजम नहीं हो रहा है.
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के मुद्दे को बार-बार उठाये जाने पर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के कथन पर यकीन करने का इच्छुक नहीं है.
उन्होंने कहा कि यदि मानवाधिकारों का कही उल्लंघन हो रहा है तो ऐसा ‘‘हमारे पड़ोसी देश’’ में हो रहा है. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भारत के अल्पसंख्यकों की आबादी बढ़ी लेकिन पाकिस्तान में सिखों, बौद्धों और अन्य के मानवाधिकार हनन के मामले बढ़े हैं.
भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, हैं और रहेंगे
उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं और सुरक्षित ही रहेंगे. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत लोगों को धर्म या जाति के आधार पर नहीं बांटता है.
उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति करके, उन्होंने (ब्रिटिश शासकों) भारत को दो टुकड़ों में बांटा. लेकिन आपने देखा होगा कि 1971 के दौरान पाकिस्तान, जो धर्म के आधार पर बना था, दो टुकड़ों में बंट गया था.
यदि इसी तरह की राजनीति चलती रही तो विश्व में कोई भी पाकिस्तान को टुकड़े होने से नहीं रोक सकेगा. मंत्री ने कहा कि किसी को भी पाकिस्तान को तोड़ने की जरूरत नहीं होगी, वह खुद ही टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि यह पूर्व में दो टुकड़ों में टूट चुका है और जिस तरह से यह अपने अल्पसंख्यकों-बलूचियों, सिंधियों और पश्तूनों से व्यवहार कर रहा है-कोई भी नहीं कह सकता कि पाकिस्तान कब टुकड़ों में फिर से टूट जायेगा.
सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देना रोकना चाहिए, नहीं तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता.