Bokaro

कपलिंग खुलने के बाद दो हिस्सों में बंटकर 500 मीटर चली गयी मालगाड़ी

Bermo: धनबाद रेल मंडल के गोमो-बरकाकाना रेल खंड के बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन स्थित आउटर केबिन पर कोयला लदी एक मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटकर एक-दूसरे से 500 मीटर की दूर तक चली गयी. बाद में मालगाड़ी के गार्ड एवं चालक को इसकी जानकारी मिली तो इंजन सहित बोगी को पीछे ले जाकर अलग हुए बोगी को जोड़ा गया, फिर मालगाड़ी आगे जा सकी. घटना रविवार लगभग पौने ग्यारह बजे की है.

इसे भी पढ़ें: शिड्यूल्‍ड एरिया में नन ट्राइबल और कॉरपोरेट को खनन का हक देना गलत, तो अनुपालन की जिम्मेदारी किसकी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोमो से कोयला लदी एक मालगाड़ी बरकाकाना जाने के क्रम में पौने ग्यारह बजे बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर पहुंची. स्टेशन पर रुकने के बाद मालगाड़ी का एक कपलिंग खुल गया और कोयला लदे मालगाड़ी के कुछ बोगी अलग होकर 500 मीटर दूर तक चले गये. इस संबंध में जब मालगाड़ी के गार्ड ने बताया कि कप्लींग खुल जाने के कारण ही बॉगी अलग हो गये. उसे बाद में जोड़ लिया गया और पूरी मालगाड़ी बरकाकाना के लिए रवाना हो गयी.

Related Articles

Back to top button