
Ranchi : कोरोना महामारी के बचाव के लिए लगे लॉकडाउन में कुछ सेवाओं में सशर्त छूट दी गयी है. मिली छूट बाद सरकारी कार्यालय को खोला गया है. पुलिस मुख्यालय, नेपाल हाउस सचिवालय और प्रोजेक्ट भवन सहित सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मी, मीडियाकर्मी सहित कुछ लोग मास्क लगाकर पहुंच रहे हैं. आने वाले व्यक्तियों को इंफ्रारेड स्कैनर से माप कर उनके हाथ को सैनिटाइज भी कराया जा रहा है. लेकिन कोरोना संक्रमण को देख केवल इंफ्रारेड स्कैनर से व्यक्ति को जांचने का तरीका सही नहीं है.
इसे भी पढ़ें: जिन 4000 अनट्रेंड पारा शिक्षकों का हटाने का निकला था आदेश, उनसे कोरोना में बिना मानेदय दिये लिया जा रहा काम
जानकार बताते है कि इंफ्रारेड थर्मामीटर केवल बॉडी के बाहर के तापमान को रीड करता है. व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं, इसकी जांच नहीं. कोरोना महामारी को देखते हुए मार्केट में कई तरह की कंपनियां इंफ्रारेड स्कैनर बना रही हैं. जो कि सही नहीं है. ऐसे में इस तकनीक से सचिवालय के गेट पर हो रही जांच काफी नहीं है. दूसरी और कई स्थानों पर थर्मल स्कैनर का उपयोग किया जा रहा है. जो कि इंफ्रा स्कैनर से थोड़ा बेहतर है.
इसे भी पढ़ेंः रांची: कोरोना के डर से लेक व्यू अस्पताल के तीसरे तल्ले से कूदा युवक, रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती
आइये जानते हैं दोनों तकनीक में क्या है अंतर और कौन है बेहतर
थर्मल स्कैनर – बड़ी जगहों पर कोरोना वायरस जांच के लिए थर्मल स्कैनर का उपयोग किया जा रहा है. इस स्कैनर की मदद से यह पता लगाया जाता है कि किस व्यक्ति के शरीर का तापमान ज्यादा है. थर्मल स्कैनर शरीर के तापमान को माप कर शरीर को रंगों के रूप में विभाजित करता है. इस स्कैनर में लोग पीले, काले, लाल या नीले नजर आते है. यदि शरीर का ज्यादा हिस्सा नीला या काला नजर आता है, तो डरने की कोई बात नहीं है. अगर रंग पीला आता है, तो थोड़ा घबराया जा सकता है. लेकिन अगर शरीर के ज्यादा हिस्से लाल दिखायी देता है, तो उस व्यक्ति को किनारे किया जा सकता है.
इंफ्रारेड स्कैनर – वहीं जिन स्थानों पर थर्मल स्कैनर का उपयोग नहीं किया जा सकता है, वहां इंफ्रारेड स्कैनर का उपयोग किया जा रहा है. गन से दिखने वाली इस स्कैनर को माथे से थोड़ी दूरी पर लगाया जाता है. इसके बाद स्कैनर शरीर से निकल रही इंफ्रारेड इनर्जी को मापता है. चूंकि शरीर के तापमान के हिसाब से ही इंफ्रारैड इनर्जी रिलीज होती है. ज्यादा तापमान यानि ज्यादा इनर्जी. सबकुछ ठीक होने पर आगे बढ़ने को कह दिया जाता है. अगर इस गन जैसी मशीन में सबकुछ ठीक नहीं दिखता है, तो व्यक्ति को हॉस्पिटल तक भेज दिया जाता है.
क्या इंफ्रारेड स्कैनर से कोरोना वायरस का पता चलता है? तो इसका जवाब है नहीं
यह सवाल बनता है कि क्या इंफ्रारेड स्कैनर से कोरोना वायरस का पता चलता है. तो इसका जवाब है नहीं. ऐसा इसलिए क्योंकि इस स्कैनर से केवल शरीर के घटते और बढ़ते तापमान का पता चलता है. जिसके आधार पर आगे की प्रक्रिया होती है. यह भी हो सकता है कि जो भी कोरोना वायरस से असल में प्रभावित हो, उसका पता इस मशीन से नहीं चल पाएं. क्योंकि कोरोना वायरस होने के बाद उसके लक्षण शुरू होने में 2 से 14 दिन लगते है.
इसके शुरूआती लक्षणों में बुखार, खांसी और जुकाम को गिना जाता है. कोरोना वायरस की जांच कर रही मशीनें इसी कोरोना लक्षणों की जांच कर रही है. लेकिन यह जरूरी नहीं कि ये तीनों लक्षण ही कोरोना वायरस के ही हो. बैक्टीरिया और वायरस दोनों से यह हो सकता है. ऐसे में कोरोना वायरस की सही जांच केवल लैब में हो सकती है. लैब में रोगी का सैंपल लेकर आगे का जांच किया जाता है.
इसे भी पढ़ेंः मध्य प्रदेशः ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुए इंदौर के थाना प्रभारी की मौत, सीएम शिवराज ने जताया शोक




