Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
New Delhi: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 63,490 नये मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,89,682 हो गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार तक 18,62,258 लोगों के ठीक होने के साथ देश में कोविड-19 मरीजों के बीमारी से उबरने की दर भी बढ़कर 71.91 तक पहुंच गयी.
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 944 संक्रमितों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 49,980 हो गयी है.
इसे भी पढ़ें- पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के साथ सुरैश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
लगातार 60 हजार से अधिक नये केस आ रहे सामने
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 11 अगस्त को छोड़ दें, तो सात अगस्त से देश में रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण के 60 हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं. जबकि 11 अगस्त को 53,601 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से लोगों की मौत की दर में गिरावट आयी है और अब यह 1.93 प्रतिशत है. देश में इस समय 6,77,444 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 26.16 प्रतिशत है.
भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 15 अगस्त तक देश में 2,93,09,703 नमूनों की जांच की गयी, जिनमें से 7,46,608 नमूनों की जांच शनिवार को की गयी.
इसे भी पढ़ें- पढ़िये, विनय सौरभ की बहन व जीजा पर लिखा यह पोस्ट, कांप जाएंगे आप, पता चल जायेगा देवघर में ऐसे हो रहा Corona का इलाज