GiridihJharkhand

गिरिडीह के तिसरी में वज्रपात से एक ग्रामीण की मौत

Giridih: तिसरी प्रखंड के जमामो नावाडीह गांव में वज्रपात से 45 वर्षीय हेमलाल राय की मौत हो गई. दो दिनों के भीतर वज्रपात से तिसरी में यह दुसरी घटना है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को नावाडीह गांव निवासी हेमलाल राय नदी की ओर जा रहे थे तभी वो वज्रपात की चपेट में आ गए. जानकारी मिलने के बाद तिसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गई.

इसे भी पढ़ें:बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा

Related Articles

Back to top button