
Rahul Guru
Ranchi : बीते 18 सालों से स्थायीकरण और वेतनमान को लेकर संघर्ष कर रहे राज्य के 65 हजार पारा शिक्षकों को अभी और इंतजार करना होगा. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि नयी नियुक्ति नियमावली की प्रक्रिया अभी रुकी हुई है. नयी नियुक्ति आने में अभी एक हफ्ते का समय लगेगा. 18 अगस्त को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ पारा शिक्षक संघ की हुई बैठक में कहा गया था कि एक हफ्ते के भीतर नयी नियुक्ति नियमावली का प्रारूप तैयार कर लिए जायेगा.
इसे भी पढ़ें :कहीं आपका डेंटिस्ट फर्जी तो नहीं, दांतों का इलाज कराने से पहले कर लें चेक
परियोजना निदेशक के तबादले की वजह से परेशानी
बिहार की तर्ज पर बनने वाली नियुक्ति नियमावली के लिए विभाग की ओर से जो कमिटी बनायी गयी थी उसमें राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक भी हैं.
जब कमिटी बनायी गयी थी,तब डॉ शैलेश चौरसिया परियोजना निदेशक थे. उनके स्थानांतरण के बाद किरण कुमार पासी परियोजना निदेशक बनायी गयी हैं. परियोजना निदेशक के स्थानांतरण होने की वजह से इसमें देर हो रही है.
इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : 50 फीसदी छात्र क्षमता के साथ जल्द खुलेंगे नवोदय विद्यालय
शिक्षा मंत्री को दिया जायेगा प्रारूप
इस बाबत पूछे जाने पर शिक्षा सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि पारा शिक्षकों को अभी इंतजार करना होगा. नियुक्ति नियमावली बनाने की प्रक्रिया चल रही है. जैसे ही नियमावली बन जायेगी.
इस नियमावली के प्रारूप को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पास भेजा जायेगा. उसनके निर्देश के अनुसार पारा शिक्षक संघ को नियमावली का प्रारूप भेजा जायेगा.
वहीं पारा शिक्षक संघ का कहना है कि प्रारूप पीडीएफ फॉर्मेट में दिया जाए साथ ही दो दिनों का समय भी मिले. इसके बाद संघ की ओर से उसमें जो बदलाव की मांग की जायेगी उसे लिखित रुप में भेजा जायेगा.
इसे भी पढ़ें :रांची में जुमार पुल से लटका मिला रिटायर्ड सीसीएल कर्मी का शव, मौत की वजह पर सस्पेंस




