Crime NewsRanchi

रांची के नगड़ी इलाके में महिला से एक लाख रुपये की छिनतई

Ranchi: राजधानी रांची के नगड़ी थाना इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने महिला को अपना निशाना बनाया है. बाइक सवार अपराधियों ने महिला से एक लाख रुपये की छिनतई की है. बताया जाता है कि महिला बैंक से पैसे निकाल कर अपने घर जा रही थी, उसी समय घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद नगड़ी थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है. पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें: 15 लाख के इनामी माओवादी नितेश यादव के करीबी कमलेश यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आधा दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज

Related Articles

Back to top button