
Patna : ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बगीचा का है. मृतक की पहचान बिहटा के आर्य समाज रोड निवासी बसंत कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने दो सहयोगियों के साथ देर रात पटना से घर लौट रहे थे.
इसी दौरान बिशनपुरा बगीचा के पास ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई. जिसमें बसंत कुमार गुप्ता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिनका इलाज पटना के निजी अस्पताल में चल रहा है. दोनों घायल युवक की पहचान पंकज कुमार और अक्कू कुमार के रूप में हुई. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल दानापुर भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली, महाराष्ट्र और UP से 6 आतंकी गिरफ्तार




